उन्नाव रेप केस: बॉलीवुड का फूटा गुस्सा, ट्विंकल खन्ना ने कहा, 'ये इत्तेफाक नहीं'

Published : Jul 30, 2019, 01:24 PM ISTUpdated : Jul 30, 2019, 02:05 PM IST
उन्नाव रेप केस: बॉलीवुड का फूटा गुस्सा, ट्विंकल खन्ना ने कहा, 'ये इत्तेफाक नहीं'

सार

सोमवार को रेप पीड़िता अपने वकील और परिजनों के साथ जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रक से पीड़िता की कार का एक्सीडेंट का मामला सामने आया।

मुंबई. उन्नाव रेप पीड़िता की कार एक्सीडेंट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर बॉलीवुड भी गुस्से से फूट पड़ा है। अक्षय कुमार की पत्नी ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने लिखा, "मैं उस लड़की के लिए प्रार्थना करती हूं कि उसे जल्द से जल्द न्याय मिले, जो कि उसका हक है। ये काफी डरावना था। ट्रक की नंबर प्लेट पर काला रंग होना सिर्फ इत्तेफाक नहीं है।"

इन एक्ट्रसेस ने भी दिया रिएक्शन

ट्विंकल खन्ना के अलावा ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू जैसी एक्ट्रसेस ने भी अपना गुस्सा जग जाहिर किया। बता दें कि बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर पर उन्नाव की एक लड़की ने रेप का आरोप का आरोप लगाया था, जिसके बाद से विधायक जेल में बंद हैं।

सोमवार को पीड़िता के साथ ऐसी घटना 

सोमवार को रेप पीड़िता अपने वकील और परिजनों के साथ जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रक से पीड़िता की कार का एक्सीडेंट का मामला सामने आया। आरोप है कि ये एक्सीडेंट साजिश के तहत के कराया गया है। हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई। जबकि लड़की और उसके वकील गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 की बदौलत बना सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी दुनियाभर में 3100 करोड़ पार!
Bhooth Bangla Collection Day 24 : 'भूत बंगला' ने फिर पकड़ी रफ़्तार, चौथे रविवार कमाए इतने करोड़