
मुंबई. सिनेमाघर खुलते ही एक के बाद धमेकादार फिल्मों की रिलीज डेट जारी की जा रही है। वहीं, इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है। थिएटर से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरिज होने वाली है। आपको बता दें कि 3 दिसंबर को जहां सिनेमाघरों में सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की फिल्म तड़प (Film Tadap) रिलीज होगी वहीं, ओटीटी पर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की फिल्म बॉब बिस्वास (Bob Biswas) रिलीज होगी। इनके अलावा भी कई फिल्में और वेब सीरिज इस हफ्ते देखने को मिलेगी। बता दें कि डायरेक्टर मिलन लुथारिया की फिल्म तड़प मोहब्बत के जुनून की कहानी है, जिसमें तारा सुतारिया (Tara Sutaria) भी नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर और गाने इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए है। दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार है।
धमाल मचाने की तैयारी में अभिषेक बच्चन
3 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर अभिषेक बच्चन की फिल्म बॉब बिस्वास आ रही है। बॉब बिस्वास का निर्देशन दीया अन्नपूर्णा घोष ने किया है, जबकि इसका निर्माण शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और सुजॉय घोष ने किया है। फिल्म में अभिषेक के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में है। वहीं, नेटफ्लिक्स की पॉपुलर क्राइम सीरीज मनी हाइस्ट का पांचवां और आखिरी सीजन भी 3 दिसंबर को रिलीज किया जा रहा है।
ये वेब सीरिज भी देखने मिलेगी
नेटफ्लिक्स पर ही कोबाल्ट ब्लू 3 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में प्रतीक बब्बर लीड रोल में हैं। कोबाल्ट ब्लू का निर्देशन सचिन कुंदालकर ने किया है। फिल्म में निलय महनडेल और अंजलि शिवारमन लीड रोल प्ले कर रहे हैं। ये सचिन कुंदालकर के इसी नाम से आए उपन्यास पर आधारित है। 3 दिसंबर को ही अमेजन प्राइम वीडियो पर इनसाइड एज का तीसरा सीजन आने वाला है। इस सीरीज में विवेक ओबेरॉय, रिचा चड्ढा और आमिर बशीर लीड रोल में हैं। क्रिकेट और इस खेल की काली परतों को दिखाती इनसाइड एज एक बेहतरीन सीरीज है।
ये भी पढ़ें -
खुले बाल, हाथ में कप और स्वैग दिखाती नजर आई Kareena Kapoor तो बहनोई संग यहां दिखे Salman Khan
Wedding Album: TV शो में देवर-भाभी का रोल करने वाले Neil Bhatt- Aishwarya Sharma बने पति-पत्नी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।