
मुंबई। बिग बॉस (Bigg Boss) ओटीटी की एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर अपने कपड़ों की वजह से चर्चा में रहती हैं। उर्फी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो टॉप के बटन खोलकर पोज देती नजर आ रही हैं। वीडियो में उर्फी (Urfi Javed) पहले अलग ड्रेस में दिखती हैं, उसके बाद वो एक चादर से खुद को ढंकती हैं और उनके कपड़े बदल जाते हैं। इस दौरान उर्फी ब्राउन और पर्पल कलर की ड्रेस में अपनी नावेल फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं।
उर्फी जावेद का वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें नसीहत दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा- अगर ये बटन बंद करती तो इसे सुबह हो जाती। वहीं एक और शख्स ने लिखा- पेट की चर्बी दिख रही है। अगली बार इस बात का ध्यान रखना। एक शख्स बोला- अगर बटन बंद कर लेती तो फैंस कम नहीं हो जाते। उर्फी जबसे बिग बॉस के घर से बाहर आई हैं, तभी से वो अपने आउटफिट को लेकर चर्चा में हैं। कभी वो एयरपोर्ट पर ब्रा फ्लॉन्ट करती दिखीं तो कभी अधखुली पैंट में नजर आईं। कुछ दिनों पहले उर्फी बैकलेस ड्रेस में अपनी पीठ की नुमाइश करती भी नजर आई थीं।
ड्रेस को लेकर हुए विवाद पर उर्फी जावेद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था- अगर मुझे पब्लिसिटी ही चाहिए होती तो एयरपोर्ट पर बिना कपड़ों के भी तो जा सकती थी। मैं जो कुछ भी हूं, अगर उसकी वजह से पब्लिसटी क्रिएट होती है तो अच्छा है। इतना ही नहीं, उर्फी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि लोग मेरे बारे में नहीं बल्कि मेरे द्वारा पहने गए कपड़ों पर बात कर रहे हैं। मैंने गौर किया है कि मैं सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करूं, लोगों को तो बस कुछ न कुछ कहना है। बता दें कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उर्फी अपनी ग्लैमरस फोटोज के साथ ही रील्स और वीडियो भी शेयर करती हैं। उर्फी जावेद ने करियर की शुरुआत 2016 में सीरियल 'बड़े भैय्या की दुल्हनिया' से की थी।
ये भी पढ़ें -
Salim Khan Birthday: कुछ ऐसी है Salman Khan के पापा की फैमिली, हर मजहब के लोग हैं परिवार का हिस्सा
Sajid Khan birthday: कॉन्ट्रोवर्शियल किंग के नाम से फेमस है Farah Khan का भाई, फंसा इन विवादों में
क्या आपको याद है Ajay Devgn की पहली हीरोइन, 30 साल में इतना बदल गया लुक, Hema Malini की है रिश्तेदार
पापा के खिलाफ जाकर Ajay Devgn से शादी करने का Kajol ने लिया था फैसला, फिर झेलना पड़ा था बहुत कुछ
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।