ब्रम्हास्त्र में गुप्त आश्रम की लोकेशन गूगल मैप पर देखकर भड़का यूजर, करन जौहर,अयान ने कहा- 300 करोड़ कमा लिए

Brahmastra : ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया, 'बताओ कि आश्रम कैसे गुप्त है और आश्रम का पता गूगल मैप्स पर कैसे है ? इस तर्क के लिए फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई की है? यही भारतीय फिल्मों की क्रिएटिविटी है। 

Rupesh Sahu | Published : Sep 18, 2022 3:15 PM IST / Updated: Sep 18 2022, 08:57 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, secret ashram in Brahmastra on Google Map Karan Johar : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ( Alia Bhatt and Ranbir Kapoor) की फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा ( Brahmastra Part One- Shiva) ने बॉक्स ऑफिस पर एक और दमदार वीकेंड रिकॉर्ड किया। इन अटकलों के बीच कि क्या भारी भरकम बजट (400 करोड़ रुपये) से निर्मित फिल्म अपनी लागत वसूल कर पाएगा, ऐसे कई लोग हैं जो फिल्म में इसके कथानक, फैक्ट में कई तरह के डिफरेंस पर ट्विटर यूजर सवाल उठा रहे हैं। आलिया के कैरेक्टर ईशा के आधे-अधूरे किरदार को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। 

अमिताभ बच्चन के आश्रम पर उठाए सवाल
फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी  ( Ayan Mukerji) और रणबीर-आलिया ने इन दावों का जवाब देने के बाद, इंटरनेट पर ऐसे ही एक यूजर को  फिल्म के निर्माता करन जौहर  ( producer Karan Johar) ने जवाब दिया है। दरअसल ब्रह्मास्त्र के एक सीक्वेंस में रणबीर और आलिया एक गुप्त आश्रम में जाने की कोशिश कर रहे हैं, जहां गुरुजी (अमिताभ बच्चन द्वारा अभिनीत) रहते हैं, अनीश शेट्टी का किरदार निभा रहे नागार्जुन  रणबीर की मदद कर रहे हैं, इस दौरान वे गूगल मैप्स पर आश्रम का पता टाइप करके आश्रम खोजते दिख रहे हैं।

रविवार दोपहर  को इस दृश्य का  जिक्र करते हुए एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया, 'बताओ कि आश्रम कैसे गुप्त है और आश्रम का पता गूगल मैप्स पर कैसे है ? इस तर्क के लिए फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई की है? यही भारतीय फिल्मों की क्रिएटिविटी है। 

 

करन जौहर ने दिया जवाब
वहीं करन जौहर ने ट्वीट का जवाब दिया और लिखा, "गुरु वास्तविक दुनिया में किसी अन्य व्यक्ति की तरह रह रहे हैं ... कोई नहीं जानता कि वह इतना ज्ञान रखते हैं,  उनका आश्रम अस्त्रों का घर है... इसलिए वास्तविक दुनिया में उनके नाम के साथ उनका पता निश्चित रूप से गूगल मैप्स पर उपलब्ध होगा !"

 

300 करोड़ रुपए का कलेक्शन
जहां तक ​​ब्रह्मास्त्र के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का सवाल है, अयान मुखर्जी की फंतासी ड्रामा ने शनिवार को लगभग 15-16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं  रविवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए तैयार है। वहीं इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 300 करोड़ रुपए बताया गया है। 

ये भी पढ़ें- 
कौन हैं पाकिस्तान की यह खूबसूरत लड़की, जो शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन के प्यार में हुई पागल?
SEX क्लिप लीक के बाद अब वायरल हुआ अक्षरा सिंह का ये वीडियो, भोजपुरी एक्ट्रेस को देख मच रहा बवाल
कौन हैं पाकिस्तान की यह खूबसूरत लड़की, जो शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन के प्यार में हुई पागल?
भोजपुरी स्टार मेघा शाह ने ट्रायल रूम से शेयर किया सेक्सी वीडियो, खेसारी लाल यादव के साथ जमती है जोड़ी

Read more Articles on
Share this article
click me!