
मुंबई. दुनियाभर में कोरोना को लेकर दहशत फैली हुई है। हजारों की संख्या में रोज लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में भी महामारी से निपटने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। देश में लॉकडाउन की तारीख बढ़ाकर 31 मई तक कर दी है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद है। ऐसे में वरुण धवन के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। उनकी मौसी का निधन हो गया है।
मौसी के साथ शेयर की फोटो
वरुण धवन ने मौसी के निधन की जानकारी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी। उन्होंने मौसी के साथ वाली एक फोटो शेयर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने गायत्री मंत्र के साथ शोक व्यक्त किया। उन्होंने फोटो पर कैप्शन लिखा- “Love you masi rip ॐ भूर् भुवः स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ॐ ॐ भूर् भुवः स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ॐ ॐ भूर् भुवः स्वःतत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्….”
सेलेब्स ने किया शोक व्यक्त
वरुण की मौसी के निधन पर सोनम कपूर, मलाइका अरोड़ा, नुसरत बरूचा, दीया मिर्जा सहित अन्य ने श्रद्धाजंलि दी। सोनम ने लिखा- मुझे बहुत अफसोस है वीडी। मलाइका ने लिखा- हमारी श्रद्धांजलि। सोनाक्षी ने लिखा- भगवान आपके परिवार को इस दुख की घड़ी में शांति प्रदान करें।
वरुण का वर्कफ्रंट
बात वरुण के वर्कफ्रंट की करें तो वे आखिरी बार फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। उनकी अपकमिंग फिल्म कुली नं. वन है। इसमें उनके साथ सारा अली खान लीड रोल में है। फिल्म इसी साल रिलीज होगी लेकिन अभी डेट तय नहीं है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।