सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का रिश्ता हुआ कन्फर्म, इस एक्टर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा 'ब्लॉकबस्टर कपल'

'दंबग' एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को लेकर काफी समय से चर्साचा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में दोनों एक्टर्स मुंबई स्थित एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया। इस मौके पर दोनों के साथ एक्टर वरुण शर्मा भी मौजूद थे।

Akash Khare | Published : Sep 16, 2022 4:55 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और 'नोटबुक' फेम एक्टर जहीर इकबाल को लेकर काफी वक्त से चर्चा थी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। अब हाल ही में दोनों की एक रोमांटिक तस्वीर उनके कॉमन एक्टर वरुण शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दोनों को 'ब्लॉकबस्टर जोड़ी' बुलाया है। इस खबर में समझिए क्या है पूरा मामला...

वायरल हुई कपल की यह फोटो
दरअसल, गुरुवार रात सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल मुंबई स्थित एक रेस्टोरेंट में साथ डिनर करते हुए स्पॉट किए गए। दोनों की रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। इस मौके पर दोनों के साथ 'फुकरे' फेम एक्टर वरुण शर्मा भी नजर आए। रेस्टोरेंस से लौटने के बाद वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सोनाक्षी और जहीर की एक तस्वीर शेयर की। इसे शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, 'ओए-होए, इसे कहते हैं ब्लॉकबस्टर जोड़ी...' बता दें कि हाल ही में सोनाक्षी के बर्थडे पर जहीर ने उनका एक क्यूट वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।

दोनों अक्सर साथ आते हैं नजर
बता दें कि जहीर और सोनाक्षी अक्सर साथ नजर आते हैं। दोनों काफी लंबे वक्त से एक दूसरे को जानते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान ने करवाई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई थी। कुछ ही वक्त पहले जब सोनाक्षी ने अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च किया था तब वे अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। इसके बाद से ही दोनों की सगाई के कयास लगने शुरू हो गए थे।

'डबल XL' में साथ नजर आएंगे सोनाक्षी-जहीर
बता दें कि आने वाले समय में जहीर और सोनाक्षी साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आ सकते हैं। दोनों साथ में फिल्म 'डबल XL' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी लीड रोल में नजर आएंगी। इसे हुमा के भाई साकिब सलीम प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें...

पूरे कपड़े पहनकर भी अंडरगारमेंट्स दिखाती रहीं उर्फी जावेद, पैपराजी से बोलीं- मैंने तुम्हारा रेप किया है क्या?

फोटोग्राफर्स को देखकर रश्मिका बोलीं- 'मुझसे बात क्यों नहीं कर रहे आप लोग', मिला यह जवाब

60 से 70 करोड़ के बजट में बनी 'थैंक गॉड' का आधा पैसा ले गए अजय देवगन, जानिए कैसे

Share this article
click me!