
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और 'नोटबुक' फेम एक्टर जहीर इकबाल को लेकर काफी वक्त से चर्चा थी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। अब हाल ही में दोनों की एक रोमांटिक तस्वीर उनके कॉमन एक्टर वरुण शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दोनों को 'ब्लॉकबस्टर जोड़ी' बुलाया है। इस खबर में समझिए क्या है पूरा मामला...
वायरल हुई कपल की यह फोटो
दरअसल, गुरुवार रात सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल मुंबई स्थित एक रेस्टोरेंट में साथ डिनर करते हुए स्पॉट किए गए। दोनों की रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। इस मौके पर दोनों के साथ 'फुकरे' फेम एक्टर वरुण शर्मा भी नजर आए। रेस्टोरेंस से लौटने के बाद वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सोनाक्षी और जहीर की एक तस्वीर शेयर की। इसे शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, 'ओए-होए, इसे कहते हैं ब्लॉकबस्टर जोड़ी...' बता दें कि हाल ही में सोनाक्षी के बर्थडे पर जहीर ने उनका एक क्यूट वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।
दोनों अक्सर साथ आते हैं नजर
बता दें कि जहीर और सोनाक्षी अक्सर साथ नजर आते हैं। दोनों काफी लंबे वक्त से एक दूसरे को जानते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान ने करवाई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई थी। कुछ ही वक्त पहले जब सोनाक्षी ने अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च किया था तब वे अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। इसके बाद से ही दोनों की सगाई के कयास लगने शुरू हो गए थे।
'डबल XL' में साथ नजर आएंगे सोनाक्षी-जहीर
बता दें कि आने वाले समय में जहीर और सोनाक्षी साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आ सकते हैं। दोनों साथ में फिल्म 'डबल XL' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी लीड रोल में नजर आएंगी। इसे हुमा के भाई साकिब सलीम प्रोड्यूस कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें...
फोटोग्राफर्स को देखकर रश्मिका बोलीं- 'मुझसे बात क्यों नहीं कर रहे आप लोग', मिला यह जवाब
60 से 70 करोड़ के बजट में बनी 'थैंक गॉड' का आधा पैसा ले गए अजय देवगन, जानिए कैसे
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।