जब सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच हुआ था विवाद तो ऐश्वर्या राय ने भी छोड़ दिया था साथ

Published : Sep 03, 2019, 03:30 PM IST
जब सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच हुआ था विवाद तो ऐश्वर्या राय ने भी छोड़ दिया था साथ

सार

विवेक ओबेरॉय ऐश्वर्या के प्यार में इतने पागल थे कि उन्होंने 30वें जन्मदिन पर 30 तोहफे दिए थे। 

मुंबई. विवेक ओबेरॉय ने मंगलवार को अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनका जन्म 3 सितंबर, 1976 को हैदराबाद में हुआ था। एक्टर ने 2002 में फिल्म 'कंपनी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी थी। विवेक ओबेरॉय का फिल्मी करियर अच्छा चल रहा था इसी दौरान उनके सलमान खान के साथ विवाद सामने आए। दरअसल, सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय का नाम विवेक ओबेरॉय के साथ जुड़ा। ऐसा कहा जाता है कि इसकी आड़ में एक्टर ने एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी। इस दौरान सलमान पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। यहां तक की यह भी कहा था कि उन्होंने 41 बार फोन किया था।

ऐश्वर्या ने छोड़ दिया था विवेक का साथ

विवेक ओबेरॉय ऐश्वर्या के प्यार में इतने पागल थे कि उन्होंने 30वें जन्मदिन पर 30 तोहफे दिए थे। लेकिन एक गलती उनके लिए महंगी पड़ गई। एक्टर द्वारा सलमान पर आरोप लगाने पर ऐश्वर्या को अच्छा नहीं लगा और एक्ट्रेस ने इसे बचकानी हरकत बता दिया और धीरे-धीरे उनसे दूर होती चली गई। हालांकि, विवेक इतने बड़े कदम से उनका करियर खतरे में पड़ गया और उनके हाथ कई फिल्में निकल गई। खबरों के मुताबिक, विवेक को जब अपनी इस गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने सलमान से माफी भी मांगी थी। ऐश्वर्या से बिछड़ने के बाद विवेक ओबेरॉय ने 29 अक्टूबर, 2010 को प्रियंका आल्वा से शादी कर ली। वहीं, ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन का हाथ थाम बच्चन परिवार की बहू बन गईं।

सलमान से इसलिए बनाई थी एक्ट्रेस ने दूरी 

ऐश्वर्या राय और सलमान खान के रिलेशनशिप के चर्चे खूब रहे हैं। 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर ऐश और सलमान की मुलाकात हुई और वहीं इनका प्यार परवान चढ़ने लगा। खबरों की मानें तो सलमान उन्‍हें लेकर काफी इनसिक्‍योर थे। वह उन पर शक करते थे और उनसे मारपीट करते थे। ऐश्वर्या राय ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात को स्‍वीकार किया था कि सलमान खान के गुस्‍सैल रवैये के चलते उन्‍होंने उनसे दूरी बना ली और इसके बाद सलमान का गुस्सा और बढ़ गया। वह ऐश्‍वर्या की फ‍िल्‍म के सेट पर आकर हंगामा करते थे। यही नहीं भावनात्मक और शारीरिक रूप से वे उन्हें तकलीफ देने लगे थे। हालत यह हो गई कि ऐश्वर्या को फिल्मफेयर अवार्ड में टूटे हाथ के साथ शामिल होना पड़ा था, जिसके बाद दोनों का रिस्ता ब्रेकअप तक जाकर खत्म हो गया।  

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

क्यों होली खेलना पसंद नहीं करते ये 7 CELEBS? एक की वजह कर देगी इमोशनल
अक्षय कुमार की Bhoot Bangla के ट्रेलर में सबसे बड़ा ट्विस्ट, क्या है धुरंधर 2 से कनेक्शन?