'मिर्जापुर' विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने अमेजन प्राइम, डायरेक्टर और केंद्र को जारी किया नोटिस

Published : Jan 21, 2021, 02:06 PM IST
'मिर्जापुर' विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने अमेजन प्राइम, डायरेक्टर और केंद्र को जारी किया नोटिस

सार

अली फजल और पकंज त्रिपाठी स्टारर वेबसीरीज 'मिर्जापुर' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज की गई है। इस वेबसीरीज के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। कोर्ट की ओर से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम, केंद्र सरकार और फिल्म डायरेक्टर को नोटिस भेजा गया है।

मुंबई. अली फजल और पकंज त्रिपाठी स्टारर वेबसीरीज 'मिर्जापुर' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज की गई है। इस वेबसीरीज के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। कोर्ट की ओर से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम, केंद्र सरकार और फिल्म डायरेक्टर को नोटिस भेजा गया है। याचिका में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही फिल्मों के लिए कंटेंट को रेगुलेट करने की मांग की गई है।  

मिर्जापुर के निवाली ने दाखिल की है याचिका 

बता दें कि ये याचिका मिर्जापुर के एक निवासी ने दाखिल की है। याचिका में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही फिल्मों के कंटेंट को रेगुलेट करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता एस.के.कुमार ने अपनी अर्जी में कहा है कि वेब सीरीज में मिर्जापुर शहर को आतंकी और अवैध गतिविधियों में लिप्त शहर दिखाया गया है, जो कि जनपद की छवि को खराब करता है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले में नोटिस जारी किया है। 
 
यूपी में भी दर्ज हो चुका है मिर्जापुर के खिलाफ केस 

बता दें कि इससे पहले यूपी के मिर्जापुर में इस सीरीज के खिलाफ केस दर्ज कराया जा चुका है। इन दिनों सैफ अली खान स्टारर वेब सीरीज तांडव को लेकर खूब बवाल मचा हुआ है। सीरीज में भगवान शिव के एक सीन को लेकर विवाद है। ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट को लेकर लगातार हो रहे विवादों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले कॉन्टेंट को रेग्युलेट करने वाली एक बॉडी के निर्माण की मांग तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि CBFC की तरह ही एक बॉडी होनी चाहिए, जो कि ओटीटी के कॉन्टेंट को रेग्युलेट करें। 

यह भी पढ़ें: वीजे चित्रा के आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पति पर शक करना निकला सही

ये है मिर्जापुर की कहानी 

'मिर्जापुर' अमेजन प्राइम वीडियो की कुछ सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक है। सीरीज में पकंज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा ने अहम किरदार निभाए हैं। सीरीज में मिर्जापुर को एक ऐसे शहर के तौर पर दिखाया गया है, जिसमें कालीन भाइया नाम का एक व्यापारी राजनीतिक शह पाते हुए अवैध बंदूकों, अफीम व अन्य काले कारोबार करता है। सीरीज में सारी जंग मिर्जापुर की कुर्सी को लेकर दिखाई दी है।

यह भी पढ़ें: जन्म के 21 दिन बाद मनोज तिवारी की दूसरी बेटी का हुआ नामकरण, बड़ी बहन ने रखा ये प्यारा सा नाम

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Saiyaara फिर आ रही आशिकी जगाने, री-रिलीज से बॉक्स ऑफिस पर फिर सजेगी इश्क की महफिल
BOX OFFICE फोड़ चुकी अजय देवगन-रोहित शेट्टी की जोड़ी, सबूत हैं ये 10 फिल्में