Anil Kapoor थे Kangana Ranaut के दीवाने, उनके लिए पत्नी तक को छोड़ने थे तैयार, खुद किया था खुलासा

अनिल कपूर अपनी फिल्म नहीं बल्कि अपने एक बयान सुर्खियों में आ गए हैं। इस बयान में उन्होंने कहा था कि वो कंगना रनोट के लिए अपनी पत्नी सुनीता कपूर को छोड़ सकते हैं। ये बात उन्होंने फिल्ममेकर करन जौहर के टॉक शो में ये बात कही थी। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 22, 2021 5:29 AM IST

मुंबई. इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर्स में से अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी हाजिरजवाबी के लिए भी जाने जाते हैं। इस वक्त अनिल कपूर अपनी फिल्म नहीं बल्कि अपने एक बयान सुर्खियों में आ गए हैं। इस बयान में उन्होंने कहा था कि वो कंगना रनोट (Kangana Ranaut) के लिए अपनी पत्नी सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) को छोड़ सकते हैं। ये बात उन्होंने फिल्ममेकर करन जौहर (Karan Johar) के टॉक शो में ये बात कही थी। यूं तो करन के शो में कई सेलेब्स पहुंचते हैं। वहीं अनिल कपूर भी एक बार शो का हिस्सा बने थे। करन ने शो के रैपिड फायर राउंड में अनिल कपूर से पूछा ऐसी कौन सी महिला है जिसके लिए आप अपनी पत्नी को छोड़ देगें? इस पर अनिल कपूर ने कंगना रनोट की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि वो उनके लिए पत्नी को छोड़ देंगे। दरअसल, शो के दौरान अनिल कपूर ने मजाकिया अंदाज में ये जवाब दिया था। बता दें कि  अनिल कपूर ने सुनीता से 1984 में शादी की थी और दोनों के तीन बच्चे सोनम कपूर (Sonam Kapoor), रिया कपूर ( Rhea Kapoor) और हर्षवर्धन कपूर ( Harshvardhan Kapoor) हैं।


पत्नी ने हर पल दिया अनिल कपूर का साथ
शायद कम ही लोग जानते हैं कि स्ट्रगलिंग के दिनों में अनिल कपूर के हालात इतने खस्ता थे कि उनके पास टैक्सी तक का किराया देने के पैसे नहीं हुआ करते थे। उनकी पत्नी सुनीता जब उनकी गर्लफ्रेंड थी तो वो ही उनका सारा खर्च उठाती थी। जब अनिल कपूर और सुनीता की पहली मुलाकात हुई थी, तब अनिल एक स्ट्रगलिंग एक्टर थे और सुनीता जानी-मानी मॉडल। अनिल, सुनीता को देखकर पहली ही नजर में उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। वे उनके करीब आना चाहते थे, लेकिन उनके पास सुनीता तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं था। 


सुनीता से मिलने करनी पड़ी थी मशक्कत
अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था- सुनीता तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। फाइनली, उनके दोस्तों ने सुनीता का नंबर लाकर दिया था। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई। अनिल, सुनीता की आवाज के दीवाने हो गए थे। सुनीता से फोन पर बात करने के दौरान एक दिन उसने मिलने की बात कही। वे तैयार हो गए तब सुनीता ने पूछा कितनी देर में पहुंच जाओगे। तब मैंने कहा दो घंटे में। सुनीता ने कहा इतना वक्त क्यों, तब मैंने कहा, मैं बस से आऊंगा तो इतना वक्त तो लगेगा ही। उन्होंने कहा बस क्यों आ रहे हो, मैंने उन्हें साफ बताया मेरे पास उतने ही पैसे हैं।' तब सुनीता ने अनिल से कहा, 'आप कैब कर लो, मैं यहां उन्हें पैसे दे दूंगी।' इस डेट के बाद दोनों ने साथ घूमना शुरू कर दिया। और आखिरकार अनिल ने उन्हें प्रपोज कर दिया और बात शादी तक आ गई। उन्हें 1983 में आई फिल्म 'वो सात दिन' में बतौर लीड एक्टर का रोल मिला। फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद 1984 में आई फिल्म 'मशाल' से उन्हें पहचान मिली। इसी बीच अनिल ने सुनीता से शादी करने का फैसला किया।


- बात अनिल कपूर के वकफ्रंट की करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म जुग जुन जियो हैं। इस फिल्म में उनके साथ नीतू सिंह, वरुण धवन और कियारा अडवाणी लीड रोल में है। इसके पहले वे 2020 में आई फिल्म मगंल में नजर आए थे। 

 

ये भी पढ़ें-
Kareena Kapoor ने पति पर लगाए ऐसे-ऐसे आरोप,  बताया कैसे Saif Ali Khan बिगाड़ रहे बेटे Taimur को

Round Up 2021: कोई फंसा रेप केस में तो किसी ने खाई जेल की हवा, विवाद में रहा इन TV सेलेब्स का नाम

Urfi Javed की ड्रेस में ऐसी जगह दिखा Cut, एक यूजर बोला- इसे पहन आप चलती कैसे होंगी

Round Up 2021: Anushka Sharma समेत इन सितारों के घर गूंजी किलकारी, ऐसे किया नन्हे मेहमान का स्वागत

Aishwarya Rai के खिलाफ एक शब्द नहीं सुनतीं Jaya Bachchan, कभी संसद में भड़कीं तो कभी Shahrukh Khan को फटकारा

Govinda Birthday: 3 बंगले, लग्जरी कारें और करोड़ों की प्रॉपर्टी के हैं मालिक, सालभर में कमाते है इतना

 

Read more Articles on
Share this article
click me!