Amazon-Flipkart Sale: कार्ड पेमेंट से पहले जान लें ये 3 हिडन शर्तें, वरना नहीं मिलेगा डिस्काउंट!

Published : Oct 02, 2026, 11:00 AM IST
Festive Sale

सार

Festive Sale Discount: त्योहारी सेल में कार्ड से शॉपिंग का प्लान है? चेकआउट से पहले डिस्काउंट लिमिट और कैशबैक के नियम जान लें। सही कार्ड चुनकर अच्छी बचत कर पाएंगे।

Festive Sale Discount Hidden Terms: फेस्टिव शॉपिंग की लिस्ट तैयार है? कार्ट में मनपसंद सामान डाल चुके हैं और बस सेल शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं? अगर हां, तो जरा रुकिए। इस साल ज्यादातर बैंकों ने क्रेडिट कार्ड्स के रिवॉर्ड पॉइंट्स और लाउंज एक्सेस जैसे कई फायदे चुपचाप कम कर दिए हैं। ऐसे में साल की सबसे बड़ी सेल अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल (Amazon Great Indian Festival) और फ्लिपकार्ट बिग बिलियंस डेज (Flipkart Big Billion Days) खोए हुए फायदों की भरपाई करने का सबसे सही मौका है। लेकिन कार्ड से पेमेंट करने से पहले तीन ऐसी शर्तें जरूर जान लें, ताकि डिस्काउंट का नुकसान न हो। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स और किन कार्ड्स पर सबसे ज्यादा छूट मिलेगी...

शर्त 1: 'Up to 10%' का असली गणित

सेल के हर बैनर पर लिखा होता है, Get Up to 10% Instant Discount। यहां सबसे बड़ा खेल इस छोटे से शब्द 'Up to' (मैक्सिमम) में छिपा है। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप 60,000 रुपए का लैपटॉप खरीदेंगे तो आपको पूरे 6,000 रुपए की छूट मिल जाएगी। हर बैंक एक 'अपर लिमिट' (Discount Cap) तय करता है। जैसे एक कार्ड पर ज्यादा से ज्यादा 1,250 या 1,500 रुपए की ही छूट मिलेगी।

क्या करें?

पेमेंट करते वक्त फाइनल पेमेंट पेज पर चेक करें कि डिस्काउंट कितने रुपए कटा है। अगर 50,000 रुपए के सामान पर सिर्फ 1,500 रुपए कट रहा है, तो समझ जाइए कि बैंक का मैक्सिमम कैप लग चुका है।

शर्त 2: क्या आपका कार्ड सच में 'Eligible' है?

ऑफर के नीचे हमेशा एक छोटी लाइन लिखी होती है, Applicable on Eligible Cards Only। सभी कार्ड्स पर ये छूट नहीं मिलती है। अगर आपके पास ऑफिस या कंपनी के नाम से जारी क्रेडिट कार्ड है, तो उस पर सेल का इंस्टेंट डिस्काउंट आमतौर पर नहीं मिलता है। कई बार फुल पेमेंट पर डिस्काउंट अलग होता है और नो-कॉस्ट EMI चुनने पर छूट का नियम बदल जाता है।

क्या करें?

जब तक बैंक और ई-कॉमर्स कंपनियां पूरी एक्सक्लूजन लिस्ट (Exclusion List) जारी न कर दें, चेकआउट पेज पर कार्ड नंबर डालते ही अपने डिस्काउंट ब्रेकअप को ध्यान से देखें।

शर्त 3: 'अनलिमिटेड' बनाम 'वन-टाइम' कैशबैक का अंतर

कैशबैक के नाम पर भी लोग अक्सर धोखा खा जाते हैं। इस सेल में दो तरह के कैशबैक ऑफर चल रहे हैं।

लिमिटेड कैशबैक

जैसे Super.money ऐप 10% कैशबैक दे रहा है, लेकिन शर्त ये है कि यह फायदा सिर्फ आपके पहले ट्रांजैक्शन पर ही मिलेगा। वहीं अमेजन पर एक 35% कैशबैक वाला ऑफर सिर्फ 150 रुपए की अधिकतम सीमा तक ही सीमित है।

अनलिमिटेड कैशबैक

जैसे Amazon Pay ICICI कार्ड पर मिलने वाला 5% कैशबैक 'अनलिमिटेड' होता है। यानी आप 10,000 रुपए का सामान लें या 1 लाख रुपए का, 5% के हिसाब से पूरा कैशबैक कार्ड स्टेटमेंट में क्रेडिट होगा।

Amazon vs Flipkart Sale: किस सेल में कौन-सा कार्ड निकालेगा सबसे सस्ती डील?

प्लेटफॉर्मसेल की तारीखपार्टनर बैंक / बेस्ट पेमेंट ऑप्शनक्या मिलेगा फायदा?
Flipkart Big Billion Days9 अक्टूबर (8 अक्टूबर को Plus/Black मेंबर्स के लिए अर्ली एक्सेस)  
  Flipkart Axis Bank Credit Cardअलग से 10% इंस्टेंट डिस्काउंट
  Super.money UPI/Cardपहले ट्रांजैक्शन पर 10% एक्स्ट्रा कैशबैक
Amazon Great Indian Festival8 अक्टूबर (प्राइम मेंबर्स के लिए पहले शुरू)SBI Debit & Credit Cards10% इंस्टेंट डिस्काउंट (EMI पर भी लागू)
  Amazon Pay ICICI Credit Card5% अनलिमिटेड कैशबैक (प्राइम मेंबर्स के लिए)
  Amazon Pay Laterएलिजिबल ऑर्डर्स पर 10% तक कैशबैक

अमेजन-फ्लिपकार्ट सेल में शॉपिंग से पहले क्या करें?

  • Flipkart Plus मेंबर्स या Flipkart Axis कार्डधारकों के लिए सेल 8 अक्टूबर से ही खुल रही है। बेस्ट स्टॉक पहले दिन ही खाली हो जाता है।
  • सेल शुरू होने से पहले अपने SBI, ICICI या Axis कार्ड्स का CVV और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन लिमिट बैंक ऐप में जाकर ऑन कर लें।
  • OTP दर्ज करने से ठीक पहले स्क्रीन पर देखें कि डिस्काउंट अपने आप माइनस हुआ है या नहीं। अगर डिस्काउंट नहीं दिख रहा, तो पेमेंट आगे न बढ़ाएं।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और जागरूकता के लिए है। इसमें दी गई जानकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स (Amazon और Flipkart) और संबंधित बैंकों द्वारा जारी सार्वजनिक ऑफर्स और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। ऑफर्स, डिस्काउंट कैप, कैशबैक और नियम और शर्तें बैंकों तथा प्लेटफॉर्म्स द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के बदले जा सकते हैं। किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने या ऑनलाइन पेमेंट करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट/ऐप के चेकआउट पेज पर लागू सभी नियम और शर्तें ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Gold Silver Price Today: 2 अक्टूबर को सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव, चेक करें अपने शहर का रेट
Petrol Diesel Price Today: 2 अक्टूबर को क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव? क्रूड ऑयल ने बढ़ाई टेंशन