Amazon Great Indian Festival: घर की सजावट से लेकर किचन के सामान तक पर 50% तक छूट, Prime मेंबर्स को एक्स्ट्रा फायदा

Published : Oct 13, 2026, 01:18 PM IST
Amazon Great Indian Festival 2026

सार

Amazon Great Indian Festival 2026 में नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरे की खरीदारी पर 80% तक छूट, SBI कार्ड ऑफर, फेस्टिव फैशन, पूजा सामग्री, होम डेकोर और Amazon Now डिलीवरी की डिटेल जानें।

नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरे के मौके पर खरीदारी करने वालों के लिए Amazon Great Indian Festival 2026 में कई तरह के ऑफर पेश किए गए हैं। Amazon.in पर ग्राहकों को त्योहार से जुड़े कपड़ों, पूजा सामग्री, घर की सजावट, मिठाइयों, ड्राई फ्रूट्स, गिफ्ट और किचन के सामान पर छूट मिल रही है। कंपनी के मुताबिक, चुनिंदा कैटेगरी में 80% तक की छूट उपलब्ध है। वहीं, बैंक कार्ड से पेमेंट करने और Prime मेंबर्स के लिए एक्स्ट्रा सेविंग के ऑप्शन भी दिए गए हैं। त्योहार के लिए गरबा और डांडिया की तैयारी करनी हो, घर को सजाना हो या पूजा का सामान खरीदना हो, ग्राहक अलग-अलग कैटेगरी में अपनी जरूरत के प्रोडक्ट देख सकते हैं। Amazon Now के जरिए 120 से अधिक शहरों में कुछ जरूरी सामान की डिलीवरी मिनटों में पाने का ऑप्शन भी दिया गया है।

Amazon Great Indian Festival 2026: बैंक कार्ड पर कितना डिस्काउंट?

Amazon के मुताबिक, SBI क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI से खरीदारी करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट का ऑफर है। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले Prime मेंबर्स को अनलिमिटेड 5% कैशबैक मिलता है, जबकि नॉन-Prime ग्राहकों के लिए यह कैशबैक 3% है।

Prime मेंबर्स सेलेक्टिव प्रोडक्ट पर एक्ट्रा 5% डिस्काउंट का लाभ भी उठा सकते हैं। कंपनी ने बताया- कस्टमर 2,500 रुपये के प्रोडक्ट कार्ट में जोड़कर 250 रुपये वापस पाने वाले ऑप्शन का भी बेनिफिट ले सकते हैं। शॉपिंग से पहले इन ऑफर्स की और डिटेल चेक करना चाहिए।

घर की सजावट और पूजा के सामान पर 50% तक छूट

त्योहार के दौरान घर और पूजा स्थल सजाने के लिए रंगोली, तोरण, दीये, लाइटिंग, फूलों की माला और अन्य सजावटी सामान उपलब्ध हैं। कंपनी के मुताबिक, एक लाख से अधिक प्रोडक्ट की इस कैटेगरी में 50% तक की छूट मिल सकती है।

लिस्ट में मिट्टी के दीये, पीतल के दीपक, आर्टिफिशियल गेंदे की माला, रंगोली पाउडर, लोटस रंगोली मैट और LED स्ट्रिंग लाइट जैसे उत्पाद शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर, छह टेराकोटा दीयों का पैक 149 रुपये और 35 फीट की LED स्ट्रिंग लाइट 85 रुपये में लिस्टिंग है।

गरबा, डांडिया और फेस्टिव फैशन पर 80% तक ऑफर

नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया नाइट्स के लिए ग्राहक चनिया चोली, साड़ी, कुर्ता सेट, एथनिक वियर, ज्वेलरी, फुटवियर और हेयर एक्सेसरीज की खरीदारी कर सकते हैं। Amazon के अनुसार, फेस्टिव फैशन की चुनिंदा कैटेगरी में 80% तक छूट दी जा रही है।

डांडिया स्टिक के कुछ ऑप्शन 99 रुपये से शुरू होते हैं। इसके अलावा ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, चोकर सेट, रंगीन हेयरबैंड और पारंपरिक कपड़ों के विकल्प भी मौजूद हैं। पुरुषों के लिए एथनिक कुर्ते और महिलाओं के लिए कुर्ता-सेट, स्कर्ट और दुपट्टे जैसे ऑप्शन शामिल हैं।

मिठाई, ड्राई फ्रूट्स और किचन के सामान पर भी डील्स

त्योहार में मेहमानों के स्वागत और प्रसाद की तैयारी के लिए मिठाई, ड्राई फ्रूट्स, नमकीन, पेय पदार्थ और रोजमर्रा के कुकिंग प्रोडक्ट भी खरीदे जा सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इन फेस्टिव पसंदीदा उत्पादों पर 70% तक का डिस्काउंट उपलब्ध है।

ड्राई फ्रूट्स के एक कॉम्बो पैक की कीमत 499 रुपये बताई गई है। व्रत के लिए खजूर, मखाना, शहद और सीड्स मिक्स जैसे ऑप्शन भी हैं। वहीं, किचन को अपग्रेड करने के लिए डिनर सेट, जूसर मिक्सर ग्राइंडर और एयर फ्रायर जैसे प्रोडक्ट पर भी ऑफर मिल रहे हैं।

Amazon Now से मिनटों में मिल सकता है जरूरी सामान

आखिरी समय में त्योहार की तैयारी करने वालों के लिए Amazon Now पर पूजा सामग्री, फूल, दीये, डांडिया स्टिक, रंगोली के रंग, मिठाई और सजावट के सामान पर 80% तक डिस्काउंट का दावा किया गया है। यह सुविधा 120 से अधिक शहरों में उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, चुनिंदा उत्पादों की डिलीवरी कुछ ही मिनटों में की जा सकती है।

इसके अलावा ग्राहकों को Same-Day, Next-Day और कुछ मामलों में कुछ घंटों के भीतर डिलीवरी के ऑप्शन भी मिल सकते हैं। डिलीवरी का समय शहर, पिन कोड और उत्पाद की उपलब्धता पर डिपेंट करेगा।

AI टूल्स से खरीदारी करना होगा आसान

Amazon इस बार खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए AI बेस्ड टूल्स भी पेश कर रहा है। Rufus के जरिए कस्टमर अपनी जरूरत के हिसाब से प्रोडक्ट के सुझाव मांग सकते हैं, जैसे 1,000 रुपये से कम में नवरात्रि की सजावट का सामान।

Lens AI की मदद से तस्वीर के जरिए मिलते-जुलते उत्पाद खोजे जा सकते हैं। वहीं, Price History टूल 30 से 90 दिनों तक की कीमतों का रिकॉर्ड दिखाता है। AI Review Highlights, Buying Guides और दूसरे फीचर ग्राहकों को उत्पादों की तुलना करने और खरीदारी का फैसला लेने में मदद कर सकते हैं।

त्योहार के सीजन में रोजगार और डिलीवरी नेटवर्क का विस्तार

Amazon India ने बताया- त्योहारों की मांग को पूरा करने के लिए देशभर में 400 से ज्यादा सिटीज में 1.6 लाख से ज्यादा सिजनल जॉब के अवसर पैदा किए गए हैं। कंपनी ने अपने नेटवर्क में 20 नए फुलफिलमेंट सेंटर, 6 नए सॉर्ट सेंटर और 118 शहरों में 150 नए लास्ट-माइल डिलीवरी स्टेशन जोड़ने की भी जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि इस विस्तार से टियर-2 और टियर-3 शहरों में डिलीवरी सिस्टम बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Old Monk: 'रम' नहीं, 'रम जैसा' कहो! FSSAI के एक नियम से कंपनी को 500 करोड़ का घाटा
8वें वेतन आयोग के 5 सबसे ताजा अपडेट, केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स इन्हें नजरअंदाज न करें!