Anant Ambani Vantara Watch: 1 घड़ी के दाम में आ जाएंगी 274 CAR, कीमत सुन रह जाएंगे शॉक्ड

Published : Jan 23, 2026, 05:02 PM IST

Anant Ambani Vantara Watch: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की नई घड़ी 'ओपेरा वनतारा ग्रीन कैमो' इन दिनों खूब चर्चा में है। 21 जनवरी को लग्जरी वॉचमेकर जैकब एंड कंपनी ने इसे लॉन्च किया। इसकी कीमत में 5 लाख वाली 274 कारें खरीदी जा सकती हैं। 

PREV
15

अनंत अंबानी वनतारा थीम लग्जरी वॉच की खूबियां

यह घड़ी गुजरात के जामनगर के वनतारा ग्लोबल वाइल्डलाइफ रेस्क्यू एंड कंजरवेशन सेंटर को समर्पित है। इसके डायल के अंदर अनंत अंबानी का हाथ से बना मिनिएचर है। डायल पर शेर और बंगाल टाइगर की छोटी मूर्तियां हैं। घड़ी के डायल हाथी की सूंड के आकार पर हैं।

25

वनतारा थीम लग्जरी वॉच में कीमती पत्थर, थिएटर जैसा डायल

इस घड़ी में 21.98 कैरेट के 397 रत्न जड़े हैं। इसमें ग्रीन सैफायर, डेमैंटॉइड गार्नेट और डायमंड्स जैसे स्टोन हैं। ये रत्न घड़ी को जंगल जैसा लुक और चमक देते हैं। डायल की डिजाइन ऐसी है जैसे छोटे थिएटर का स्टेज हो। अनंत अंबानी नीली फ्लोरल शर्ट पहने दिखाई देते हैं। उनके बगल में शेर और बंगाल टाइगर की छोटी मूर्तियां घूमती हैं। एक बटन दबाने पर घड़ी के अंदर का पूरा सीन घूमने लगता है। ऐसा लगता है जैसे जंगल में जादू हो।

35

घड़ी में म्यूजिक बॉक्स मैकेनिज्म

घड़ी में साउंड प्ले करने वाला म्यूजिक बॉक्स है। बटन दबाते ही डायल घूमता है और म्यूजिक बजता है। ये घड़ी वंतारा ग्लोबल वाइल्डलाइफ सेंटर को समर्पित है। जहां 3,500 एकड़ क्षेत्र में 1.5 लाख से ज्यादा जानवर रहते हैं। हाथियों के लिए विशेष अस्पताल, MRI, CT स्कैन जैसी आधुनिक सुविधाएं भी हैं।

45

अनंत अंबानी की शादी वाली घड़ी भी चर्चा में थी

अनंत ने अपनी शादी के समय रिचर्ड मील की RM 57-03 ड्रैगन टूरबिलॉन वॉच पहनी थी। उस वॉच की कीमत 21 करोड़ रुपए थी। घड़ी रेड कार्बन TPT मटेरियल में बनी ये लिमिटेड एडिशन वॉच अल्ट्रा-रेयर और एक्सक्लूसिव थी।

55

अनंत अंबानी वनतारा थीम वॉच की कीमत

अनंत अंबानी की वनतारा थीम की लग्जरी वॉच 'ओपेरा वनतारा ग्रीन कैमो' की कीमत करीब 13.7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इतने में मारुति सुजुकी एस-प्रेसो, रेनॉल्ट क्विड, मारुति सुजुकी सेलेरियो, मारुति सुजुकी ऑल्टो और टाटा टियागो जैसी करीब 274 कारों खरीदी जा सकती हैं, जिनकी कीमत 5 लाख रुपए के आसपास हैं।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories