Bank Holiday 19 August 2026: बुधवार को बैंक बंद रहेंगे या खुले? RBI लिस्ट से जानें आपके राज्य का हाल

Published : Aug 18, 2026, 03:45 PM IST
Bank Holiday 19 August 2026

सार

19 August Bank Holiday: 19 अगस्त को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? RBI की छुट्टी लिस्ट में क्या है, जानें किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे और आपके शहर में बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी या नहीं।

Bank Holiday August 2026: अगर आप 19 अगस्त 2026, बुधवार को बैंक की शाखा में जाकर कोई जरूरी काम निपटाने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 19 अगस्त को देशभर में बैंक बंद नहीं रहेंगे। इस दिन त्रिपुरा में बैंक शाखाओं पर अवकाश रहेगा, जबकि बाकी राज्यों में सामान्य बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।

19 अगस्त को त्रिपुरा में क्यों बंद रहेंगे बैंक?

19 अगस्त को त्रिपुरा में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के कारण बैंक हॉलिडे है। महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य त्रिपुरा के महत्वपूर्ण शासकों में गिने जाते हैं और उन्हें आधुनिक त्रिपुरा के विकास की नींव रखने वाले राजा के तौर पर याद किया जाता है। उनका जन्म 19 अगस्त 1908 को हुआ था। उनके शासनकाल में शिक्षा, बुनियादी ढांचे और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम हुए। अगरतला एयरपोर्ट के विकास और आदिवासी समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा से जुड़े उनके प्रयासों के कारण त्रिपुरा में उनकी जयंती का विशेष महत्व है।

क्या 19 अगस्त को दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड में बैंक खुले रहेंगे?

हां। 19 अगस्त को त्रिपुरा के अलावा अन्य राज्यों में बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी। यानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत दूसरे राज्यों में ग्राहक बैंक जाकर अपना काम कर सकते हैं। हालांकि, किसी खास शाखा पर जाने से पहले उसके स्थानीय संचालन की जानकारी चेक कर लेना बेहतर रहेगा। ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सेवाएं आम तौर पर बैंक ब्रांच बंद होने से प्रभावित नहीं होतीं।

ये भी पढ़ें- LPG e-KYC की डेडलाइन निकल गई! अब सिलेंडर मिलेगा या नहीं? जान लें जवाब

अगस्त में आगे कब-कब बैंक बंद रहेंगे?

  • 19 अगस्त के बाद अगस्त में कई तारीखों पर अलग-अलग राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। 22 अगस्त को चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी और 23 अगस्त को रविवार की छुट्टी रहेगी।
  • इसके अलावा 25 और 26 अगस्त को मिलाद-उन-नबी, ईद-ए-मिलाद, ओणम और स्थानीय त्योहारों के कारण कई शहरों में बैंक अवकाश रहेगा। 28 अगस्त को रक्षाबंधन समेत कई त्योहारों के चलते भी कुछ राज्यों और शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य और शहर के हिसाब से RBI की छुट्टी की लिस्ट देख लेना सबसे सुरक्षित तरीका है।

ये भी पढ़ें- Ferrari Luce: जिस Ferrari EV के डिजाइन की हुई आलोचना, वही 382 करोड़ में बिकी! कौन है खरीददार?

अगस्त 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी डेट-वाइज लिस्ट

तारीखदिनबैंक छुट्टी / कारणप्रभावित क्षेत्र
19 अगस्त 2026बुधवारमहाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंतीत्रिपुरा/अगरतला
22 अगस्त 2026शनिवारचौथा शनिवारदेशभर में बैंक बंद
23 अगस्त 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में बैंक बंद
25 अगस्त 2026मंगलवारमिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद) और प्रथम ओणमकोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा
26 अगस्त 2026बुधवारईद-ए-मिलाद, बारावफात, थिरुवोनम और स्थानीय त्योहारकई राज्य/शहर
28 अगस्त 2026शुक्रवाररक्षाबंधन, श्री नारायण गुरु जयंती, अय्यनकली जयंती, पांग-ल्हाबसोलकुछ राज्य और शहर

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Ferrari Luce: जिस Ferrari EV के डिजाइन की हुई आलोचना, वही 382 करोड़ में बिकी! कौन है खरीददार?
Petrol Diesel Price Today: नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के रेट, महंगे क्रूड ने बढ़ाई चिंता