
Banks Closed Next Week: त्योहारों का सीजन चल रहा है और ऐसे में पैसों की जरूरत सबसे ज्यादा होती है। अगर आप भी अगले हफ्ते बैंक जाकर कैश निकालने, चेक जमा करने या कोई और जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले थोड़ा रुकिए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, रविवार 8 नवंबर से लेकर अगले रविवार 15 नवंबर तक पूरे 8 दिनों के दौरान 7 दिन बैंकों में ताला लटकने वाला है। दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज और वीकेंड की वजह से अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इस पूरे हफ्ते में सिर्फ एक दिन ऐसा है, जब देशभर में बैंकों का कामकाज नॉर्मल तरीके से होगा। आइए जानते हैं कि कब और कहां बैंक बंद रहेंगे...
अगर आपको ब्रांच जाकर ही काम करना है, तो गुरुवार, 12 नवंबर को जा सकते हैं। RBI कैलेंडर के हिसाब से इस दिन पूरे देश में कोई छुट्टी नहीं है और सभी बैंकों की ब्रांच खुली रहेंगी।
8 नवंबर (रविवार): पूरे देश में बैंकों की रेगुलर छुट्टी।
9 नवंबर (सोमवार): दिवाली, गोवर्धन पूजा के कारण लखनऊ, कानपुर, जयपुर, भोपाल, चंडीगढ़, रायपुर, अगरतला, गंगटोक, गुवाहाटी और इंफाल में बैंक बंद।
10 नवंबर (मंगलवार): बलि प्रतिपदा और गोवर्धन पूजा के चलते मुंबई, नागपुर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, देहरादून, बेलापुर और गंगटोक में छुट्टियां।
11 नवंबर (बुधवार): भाईदूज और चित्रगुप्त जयंती की वजह से लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, शिमला, गंगटोक और इंफाल में ब्रांच नहीं खुलेंगी।
13 नवंबर (शुक्रवार): वांगला फेस्टिवल के कारण सिर्फ शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
14 नवंबर (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से पूरे देश में बैंकों की छुट्टी।
15 नवंबर (रविवार): पूरे देश में संडे की रेगुलर छुट्टी।
डिस्क्लेमर: बैंक छुट्टियों की ये जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के आधार पर दी गई है। राज्यों और स्थानीय त्योहारों के नियमों के अनुसार इनमें बदलाव हो सकता है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि बैंक ब्रांच जाने से पहले अपने बैंक के आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या कस्टमर केयर नंबर के जरिए छुट्टियों की पुष्टि जरूर कर लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।