Bank Holidays in May 2026: मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, 1 तारीख से पहले ही निपटा लें अपने काम

Published : Apr 27, 2026, 03:13 PM IST

May 2026 Bank Holidays: अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। RBI कैलेंडर के मुताबिक, मई 2026 में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में समय रहते छुट्टियों की लिस्ट देख लें, ताकि परेशान न होना पड़े।  

PREV
15

मई 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

1 मई (शुक्रवार): बुद्ध पूर्णिमा/मई दिवस (चुनिंदा राज्यों में छुट्टी)

9 मई (शनिवार): दूसरा शनिवार और रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

16 मई (शनिवार): स्टेट डे (कुछ खास राज्यों में)

23 मई (शनिवार): चौथा शनिवार

26 मई (मंगलवार): काजी नजरुल इस्लाम जयंती (कुछ राज्यों में छुट्टी)

27 मई (बुधवार): ईद-उल-अजहा (बकरीद)- देशभर के ज्यादातर राज्यों में छुट्टी

28 मई (गुरुवार): बकरीद की अतिरिक्त छुट्टी (कुछ राज्यों में)

25

मई 2026 में 5 रविवार की छुट्टी

3 मई (रविवार)

10 मई (रविवार)

17 मई 24 मई (रविवार)

31 मई (रविवार)

35

मई 2026 की शुरुआत में ही लॉन्ग वीकेंड

अगर आप बैंक में काम करते हैं और मई की शुरुआत में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। 1 मई को शुक्रवार है, जिसके बाद रविवार की छुट्टी है। हालांकि ध्यान रहे कि 2 मई (शनिवार) को बैंक खुले रहेंगे, लेकिन अगर आप शुक्रवार और रविवार का फायदा उठाना चाहें, तो एक छोटा ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

45

मई 2026 में शेयर बाजार कब-कब बंद रहेगा?

1 मई: महाराष्ट्र दिवस के मौके पर बाजार बंद रहेगा।

28 मई: बकरीद के मौके पर ट्रेडिंग नहीं होगी।

शनिवार और रविवार को बाजार में वीकली ऑफ रहेगा।

55

बैंक बंद होने पर जरूरी काम कैसे निपटाएं?

भले ही अगले महीने बैंक 12 दिन बंद रहेंगे, लेकिन आप ऑनलाइन यानी डिजिटल तरीके से अपने जरूरी काम 24x7 कर सकते हैं। गूगल पे, फोनपे और पेटीएम (UPI) से पेमेंट चालू रहेगी। कैश निकालने के लिए ATM हमेशा की तरह काम करेंगे। फंड ट्रांसफर और बाकी ऑनलाइन काम घर बैठे नेट-मोबाइल बैंकिंग से हो जाएंगे। बस ध्यान रखें कि चेक क्लीयरेंस और पासबुक प्रिंटिंग जैसे काम छुट्टियों के दिन नहीं होंगे।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories