रेपो रेट बढ़ते ही Union Bank और PNB Share में तूफानी तेजी! HDFC-SBI लुढ़के, देखें 14 बैंकों का रिपोर्ट कार्ड

Published : Oct 07, 2026, 11:52 AM IST
Bank Share

सार

RBI Rate Hike Impact on Banking Stocks: आरबीआई रेपो रेट हाइक के बाद कुछ सरकारी बैंक चमक गए हैं। जबकि HDFC बैंक और SBI दबाव में हैं। देखें 14 प्रमुख शेयरों का स्कोरकार्ड।

Banking Stocks Performance after RBI Repo Rate Hike: RBI के रेपो रेट 0.25% बढ़ाने के ऐलान के बाद घरेलू शेयर बाजार के बैंकिंग सेक्टर में जोरदार हलचल देखने को मिल रही है। बुधवार सुबह 11:30 बजे तक के शुरुआती रुझानों में कुछ सरकारी (PSU) बैंकों के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। यूनियन बैंक और पीएनबी 2% से ज्यादा की तेजी के साथ हरे निशान में दौड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ HDFC बैंक, SBI और इंडसइंड बैंक जैसे हैवीवेट शेयरों पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। आइए देखते हैं 14 प्रमुख बैंकिंग शेयरों का रिपोर्ट कार्ड...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शेयर (Union Bank Share Price)

यूनियन बैंक आज बैंकिंग पैक का टॉप गेनर बना हुआ है। स्टॉक 168.44 रुपए के पिछले क्लोजिंग भाव से ऊपर 173.31 रुपए तक उछला और फिलहाल 2.39% की मजबूत बढ़त के साथ 172.47 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में ही 53 लाख से ज्यादा शेयरों का वॉल्यूम दर्ज हो चुका है।

पंजाब नेशनल बैंक शेयर (PNB Share Price)

पीएनबी के शेयर में सुबह से ही आक्रामक खरीदारी दिख रही है। शेयर 115.10 रुपए के हाई को छूकर इस समय 2.08% के मुनाफे के साथ 114.25 रुपए पर बना हुआ है। 87 लाख से अधिक शेयरों की ट्रेडिंग के साथ इसमें लगातार बायर्स एक्टिव हैं।

केनरा बैंक शेयर (Canara Bank Share Price)

केनरा बैंक का शेयर भी सरकारी बैंकों की रैली में आगे चल रहा है। 117.82 रुपए के पिछले बंद स्तर के मुकाबले स्टॉक 119.95 रुपए तक चढ़ा और अभी 1.68% की छलांग लगाकर 119.80 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

कोटक महिंद्रा बैंक शेयर (Kotak Mahindra Bank Share Price)

प्राइवेट बैंकों में कोटक बैंक सबसे अलग चमक रहा है। 431.90 रुपए के मुकाबले शेयर 440.70 रुपए के ऊपरी स्तर तक गया और फिलहाल 1.62% की तेजी के साथ 438.90 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 1.49 करोड़ शेयरों का विशाल वॉल्यूम दर्ज हो चुका है।

फेडरल बैंक शेयर (Federal Bank Share Price)

मिड-कैप प्राइवेट बैंकिंग स्पेस में फेडरल बैंक लगातार मजबूती दिखा रहा है। 320 रुपए से रफ्तार पकड़कर ये 326.15 रुपए के हाई लेवल तक पहुंचा और अभी 1.55% की बढ़त बनाकर 324.95 रुपए पर बना हुआ है।

एक्सिस बैंक शेयर (Axis Bank Share Price)

एक्सिस बैंक में आज संतुलित खरीदारी देखने को मिल रही है। शेयर 1,248 रुपए के पिछले स्तर से सुधरकर 1,258.10 रुपए तक गया और फिलहाल 0.67% की बढ़त के साथ 1,256.30 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा शेयर (Bank of Baroda Share Price)

सरकारी क्षेत्र का दिग्गज बैंक ऑफ बड़ौदा भी हरे निशान में मजबूती बनाए हुए है। 232.73 रुपए से बढ़कर यह 234.60 रुपए के हाई तक गया और अभी 0.60% की बढ़त के साथ 234.12 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

आईसीआईसीआई बैंक शेयर (ICICI Bank Share Price)

आईसीआईसीआई बैंक का शेयर सुबह के सत्र में सीमित दायरे में लेकिन हरे निशान पर बना हुआ है। 1,342.80 रुपए के मुकाबले यह 0.43% चढ़कर 1,348.60 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसमें 40 लाख से ज्यादा शेयरों का लेन-देन हो चुका है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शेयर (SBI Share Price)

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई दिन के ऊपरी स्तरों से फिसल चुका है। 966 रुपए का हाई छूने के बाद स्टॉक हल्का दबाव झेल रहा है और 0.05% की मामूली नरमी के साथ 958.25 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

यस बैंक शेयर (Yes Bank Share Price)

सस्ते भाव वाले रिटेल पसंदीदा शेयर यस बैंक में सुस्ती हावी है। शेयर 20.90 रुपए का हाई बनाकर नीचे आया और इस समय 0.24% की कमजोरी के साथ 20.81 रुपए पर बना हुआ है। हालांकि इसमें 3.56 करोड़ शेयरों की भारी ट्रेडिंग जारी है।

एचडीएफसी बैंक शेयर (HDFC Bank Share Price)

प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी बिकवाली के दबाव में है। 711.45 रुपए से फिसलकर ये 704.05 रुपये के निचले स्तर तक आया और फिलहाल 0.56% टूटकर 707.50 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक शेयर (AU Small Finance Bank Share Price)

एयू बैंक के शेयर में सुबह से ही लगातार बिकवाली दिख रही है। शेयर 1,028 रुपए के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1.31% गिरकर 1,014.50 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शेयर (IDFC First Bank Share Price)

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शेयर भी लाल निशान में फंसा हुआ है। स्टॉक 81.56 रुपए से फिसलकर 80.16 रुपए के लो तक गया और इस समय 1.36% की कमजोरी के साथ 80.45 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

इंडसइंड बैंक शेयर (IndusInd Bank Share Price)

आज के पूरे बैंकिंग पैक में सबसे ज्यादा मार इंडसइंड बैंक पर पड़ी है। शेयर 906.10 रुपए के पिछले क्लोजिंग भाव से सीधे गिरकर 888 रुपए के निचले स्तर तक आ गया और फिलहाल 1.96% की भारी गिरावट के साथ 888.30 रुपए पर संघर्ष कर रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए शेयर भाव और आंकड़े सिर्फ सूचनात्मक और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए हैं। यहां दिए गए आंकड़ें nseindia.com से लिए गए हैं, जो सुबह 11.30 बजे तक के अफडेट हैं। इसे किसी भी शेयर को खरीदने या बेचने की सिफारिश (Stock Recommendation) न समझें। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। कोई भी निवेश करने से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

दशहरा-दिवाली शॉपिंग से पहले क्रेडिट कार्ड वालों सावधान! RBI के फैसले के बाद जान लें ये 5 बातें
Repo Rate बढ़ने पर घर-कार खरीदें या रुकें? दिवाली-धनतेरस पर बेस्ट डिस्काउंट मिले तो क्या करें