बजट 2020: स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़ी राशि का एलान, हेल्थ रिसर्च विभाग के बजट में 10% का इजाफा

Published : Feb 01, 2020, 08:04 PM IST
बजट 2020: स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़ी राशि का एलान, हेल्थ रिसर्च विभाग के बजट में 10% का इजाफा

सार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के बजट आवंटन में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिये आवंटित राशि में 3.75 प्रतिशत और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के बजट में 10 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। शनिवार को पेश बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिये कुल 69 हजार करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गयी है।

नई दिल्ली. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के बजट आवंटन में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिये आवंटित राशि में 3.75 प्रतिशत और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के बजट में 10 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। शनिवार को पेश बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिये कुल 69 हजार करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गयी है।

डा. हर्षवर्धन ने बजट को स्वागत योग्य बताया

 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्धन ने इसे स्वागत योग्य बताते हुये कहा कि इससे साबित होता है कि केन्द्र सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को वरीयता देते हुये इस पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित किया है।

उन्होंने कहा कि इस साल बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र में ढांचागत विकास, मानव संसाधन विकास और चिकित्सा सेवा क्षेत्र को वरीयता प्रदान की गयी है। मंत्रालय को जारी बजट आवंटन से देश में चिकित्सा क्षेत्र में ढांचागत सुविधाओं का विकास करने के क्रम में आकांक्षी जिलों में अस्पतालों का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि देश के ये जिले आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों के तंत्र से अभी नहीं जुड़े हैं उन्हे निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की भागीदारी (पीपीपी) से बनने वाले नये अस्पतालों से इन जिलों को आयुष्मान योजना के दायरे में सीधे तौर पर लाया जायेगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया)

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Share Market Today: पलक झपकते निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ डूबे, इन 5 शेयरों ने दिया सबसे बड़ा झटका
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr