
Summer Business Ideas: देश के कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री के पार जा चुका है। बांदा से लेकर जैसलमेर और खजुराहो तक, सूरज आग उगल रहा है। गर्मी इतनी है कि दुनिया के सबसे गर्म शहरों में हमारे यूपी-राजस्थान के जिलों का नाम आ रहा है, लेकिन, एक स्मार्ट बिजनेसमैन वही है, जो इस तपती धूप में भी कमाई का ठंडा रास्ता निकाल ले। अगर आप भी इस सीजन में कुछ नया शुरू करके हर दिन तगड़ा कैश कमाना चाहते हैं, तो 5 'कूलिंग' बिजनेस आइडिया आपके लिए बड़े काम के हो सकते हैं। आइए जानते हैं कहां-कहां से कमाई कर सकते हैं...
अगर आप कम पढ़े-लिखे हैं और इस गर्मी खुद का कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो कूल ड्रिंक्स और नेचुरल जूस का काम शुरू कर सकते हैं। भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए लोग पानी के बाद सबसे ज्यादा जूस और शरबत की तलाश करते हैं। आप किसी भी बिजी मार्केट या बस स्टैंड के पास गन्ने का रस, बेल का शरबत, नींबू शिकंजी या फिर ठंडी छाछ का स्टॉल लगा सकते हैं। इस काम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें लागत बहुत कम आती है लेकिन जैसे-जैसे पारा चढ़ता है, आपकी बिक्री दोगुनी-तिगुनी होती जाती है। लोग सेहत को लेकर जागरूक हो रहे हैं, इसलिए अगर आप साफ-सफाई के साथ नेचुरल जूस सर्व करते हैं, तो आपका काउंटर कभी खाली नहीं रहेगा।
भारी और मसालेदार खाने की जगह लोग अब तरबूज, खरबूजा और खीरा जैसी पानी से भरपूर चीजें खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आप बाजार में एक छोटा सा फ्रूट चाट कॉर्नर शुरू कर सकते हैं जहाँ कटे हुए ठंडे फल सर्व किए जाएं। जैसलमेर और खजुराहो जैसे गर्म इलाकों में यह धंधा सबसे सफल माना जाता है, क्योंकि फल शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाते हैं। अगर आप इन्हें बर्फ की सिल्लियों के बीच रखकर एकदम चिल्ड बेचते हैं, तो राहगीर खुद-ब-खुद आपकी दुकान की ओर खिंचे चले आएंगे।
सरकार ने भी लू और हीट स्ट्रोक को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं, जिससे लोग अब अपनी सेहत को लेकर काफी अलर्ट हैं। इस समय फील्ड में काम करने वाले मजदूरों और सेल्समैन को तुरंत एनर्जी देने वाली चीजों की जरूरत होती है। आप अपनी दुकान या चलते-फिरते काउंटर पर ठंडे पानी के साथ ओआरएस के घोल, ग्लूकोज और इलेक्ट्रोलाइट्स की छोटी किट बनाकर बेच सकते हैं। यह न सिर्फ लोगों को लू से बचाएगा, बल्कि आपको एक ऐसा बिजनेस देगा जिसकी डिमांड मई-जून के महीने में सबसे ज्यादा रहती है।
इतनी तेज धूप में सिर्फ घर के अंदर रहने से काम नहीं चलता, लोगों को काम के लिए बाहर भी निकलना पड़ता है। ऐसे में लोग कॉटन के गमछे, धूप के चश्मे और पोर्टेबल मिनी फैन जैसी चीजें बहुत खरीदते हैं। आप थोक बाजार से रिचार्जेबल छोटे पंखे और कैप्स लाकर अपनी दुकान पर रख सकते हैं। आजकल गले में पहनने वाले छोटे पंखे (Neck Fans) काफी ट्रेंड में हैं, जो ऑफिस जाने वालों और पैदल चलने वालों के बीच हाथों-हाथ बिकते हैं। यह एक ऐसा सामान है जिसे खरीदने के लिए लोग मोलभाव भी कम करते हैं।
जब तापमान 46 डिग्री पहुंच जाए, तो बिना कूलर या एसी के एक पल भी गुजारना मुश्किल होता है। इस मौसम में पुराने कूलर की घास बदलवाना, मोटर ठीक करवाना या एसी की गैस रिफिलिंग की इतनी डिमांड होती है कि मैकेनिक मिलना मुश्किल हो जाता है। अगर आपको बिजली का थोड़ा भी काम आता है, तो आप होम सर्विस देना शुरू कर सकते हैं। आप सिर्फ व्हाट्सएप और लोकल ग्रुप्स में अपना नंबर डालकर रोज के 5-10 ऑर्डर आसानी से पा सकते हैं। यह काम पूरी तरह से आपकी मेहनत और सर्विस की स्पीड पर टिका है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए बिजनेस आइडिया और सुझाव सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से हैं। किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले स्थानीय बाजार की स्थिति, कानूनी नियमों और जरूरी लाइसेंस की जांच खुद कर लें। यहां बताए गए आंकड़े (तापमान और कमाई) मौजूदा परिस्थितियों पर आधारित हैं, जिनमें समय के साथ बदलाव संभव है। किसी भी वित्तीय निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें- Summer Passive Income: ₹20,000 में शुरू करें पोर्टेबल AC रेंटिंग बिजनेस, गर्मियों में होगी छप्परफाड़ कमाई!
इसे भी पढ़ें- Glass Bangles Business Ideas: ₹10 की चूड़ी देगी ₹90 का मुनाफा! छप्परफाड़ कमाई वाले 5 ट्रेंडिंग बिजनेस आइडिया
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।