
How to reach Bihar Chhath Puja 2026: छठ का त्योहार आ गया है। 13 से 16 नवंबर तक ये महापर्व मनाया जाएगा और परदेस में रहने वाले हर बिहारी का मन बस घर जाने को कर रहा है। लेकिन, सबसे बड़ी टेंशन है टिकट! ट्रेनें खचाखच भरी हैं और फ्लाइट का किराया सुनकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट रहे हैं। दिल्ली से पटना जाने का फ्लाइट किराया 21,400 रुपए तक पहुंच गया है। इतने पैसे में तो आप विदेश (नेपाल ₹8,000 और श्रीलंका का करीब ₹16,500) घूमकर आ सकते हैं। वहीं संपूर्ण क्रांति और मगध जैसी 10 बड़ी ट्रेनों में 20 नवंबर तक 'नो रूम' का बोर्ड टंग गया है, यानी टिकट बुकिंग ही बंद हो गई है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आपको भी घर जाना है, तो आप 3 सस्ते जुगाड़ अपना सकते हैं, जिससे आपका सफर आसान हो सकता है।
अगर आप फ्लाइट से ही जाना चाहते हैं, तो पटना या दरभंगा से टिकट कराने से बचें। दरभंगा का किराया भी दिल्ली से 18 हजार के पार जा चुका है। आप स्मार्ट बनिए और आस-पास के दूसरे एयरपोर्ट चेक कीजिए।
पूर्णिया एयरपोर्ट हो सकता है बेस्ट ऑप्शन
अगर आप दिल्ली में हैं, तो पूर्णिया के लिए डायरेक्ट फ्लाइट आपको करीब 10,000 रुपए (12 नवंबर) में मिल जाएगी। वहीं, अगर आप कोलकाता में हैं, तो पूर्णिया आने का किराया सिर्फ 4,119 रुपए के आस-पास है।
गया का रूट
दिल्ली से गया का किराया करीब 11,365 रुपए है, जो पटना से काफी सस्ता है। वहां उतरकर आप बस या ट्रेन से अपने गांव आसानी से पहुंच सकते हैं।
अगर ट्रेन में वेटिंग लिस्ट 200 के पार है, तो बसों से बिहार जा सकते हैं। भीड़ को देखते हुए दिल्ली, यूपी, हरियाणा और बंगाल से बिहार के लिए रोज 200 स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इन बसों के टिकट पर सीधा 30% का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। सिर्फ दिल्ली-एनसीआर से पटना के बीच 24 स्पेशल बसें दौड़ रही हैं। आप किसी भी बस बुकिंग ऐप या बस स्टैंड पर जाकर तुरंत अपनी सीट बुक कर सकते हैं।
जब ट्रेन, फ्लाइट और बस, कुछ भी समझ न आए, तो शेयरिंग कैब (टैक्सी) काम आ सकती है। टना की कई ट्रैवल एजेंसियों ने त्योहार के लिए शेयरिंग कैब सर्विस शुरू कर दी है। अगर आप दिल्ली से पटना (करीब 1050 किमी) जा रहे हैं, तो आपको पूरी गाड़ी बुक करने की जरूरत नहीं है। एक सीट के लिए आपको सिर्फ 3500 से 4500 रुपए देने होंगे। ये आपको डोर-टू-डोर पिकअप की सुविधा भी दे रहे हैं, यानी सीधे घर के पास उतर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए हैं। फ्लाइट, ट्रेन और बसों के किराए और सीटों की स्थिति डायनामिक (परिवर्तनशील) होती है और मांग के अनुसार बदल सकती है। इस खबर में दिए गए फ्लाइट के रेट MakeMyTrip और Ixigo जैसी बुकिंग साइट्स की लिस्टिंग के आधार पर लिए गए हैं। पाठकों को सलाह दी जाती है कि टिकट बुक करने से पहले संबंधित एयरलाइंस, रेलवे (IRCTC) या बस सर्विस की आधिकारिक वेबसाइट पर ताजा किराया और सीटों की उपलब्धता जरूर चेक कर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।