Coal India Share: ₹418 का सरकारी शेयर छुएगा ₹550? ग्लोबल ब्रोकरेज बुलिश, 14 एनालिस्ट्स ने दी BUY रेटिंग

Published : Sep 02, 2026, 10:37 AM IST
Coal India share

सार

Coal India Share Price Today: कमजोर बाजार में भी कोल इंडिया 4% उछलकर ₹418 पार निकल गया है। ई-ऑक्शन प्रीमियम 59% बढ़ने के बाद ब्रोकरेज फर्म इस सरकारी शेयर पर बुलिश हैं।

Coal India Share Price Target: शेयर बाजार में जब ज्यादातर शेयरों में सुस्ती छाई हो, उस वक्त देश की सबसे बड़ी सरकारी माइनिंग कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Ltd) के शेयर बाजार की चाल से बिल्कुल अलग रफ्तार पकड़ते दिखे। बुधवार, 2 सितंबर को शुरुआती कमजोर बाजार के बावजूद यह शेयर 4% से ज्यादा उछलकर ₹418 के पार निकल गया। कंपनी के अगस्त महीने के बिजनेस आंकड़े सामने आते ही बाजार के बड़े-बड़े ब्रोकरेज हाउस इस पर लट्टू हो गए हैं। विदेशी ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS) ने तो इस पर इतना बड़ा टारगेट दे दिया है कि मौजूदा स्तर से निवेशकों को 37% से ज्यादा का मुनाफा दिख रहा है। आइए जानते हैं कि इस सरकारी कंपनी के आंकड़ों में ऐसा क्या खास निकला, जिसने एक्सपर्ट्स को खरीदारी के लिए मजबूर कर दिया।

कोल इंडिया का प्रोडक्शन घटा, फिर भी शेयरों में तेजी क्यों?

  • अगस्त में कंपनी का कोयला उत्पादन (Production) 5.7% घटकर 47.5 मिलियन टन रह गया। लेकिन बाजार को उत्पादन से ज्यादा डिलीवरी और बिक्री से मतलब होता है।
  • कंपनी का ऑफटेक (बाजार में भेजा गया कोयला) 5.5% बढ़कर 60.6 मिलियन टन रहा।
  • उत्पादन धीमा रहने की वजह से खदानों में पड़ा करीब 55 मिलियन टन पुराना कोयला बिक गया, जिससे कंपनी की इन्वेंट्री खाली हुई और कैश फ्लो सुधरा।
  • चालू कारोबारी साल के शुरुआती 5 महीनों (अप्रैल-अगस्त) में कुल डिस्पैच 6.7% बढ़कर 322.9 मिलियन टन पहुंच चुका है।

कोल इंडिया का ई-ऑक्शन प्रीमियम 59% उछला

कोल इंडिया की कमाई का सबसे बड़ा जरिया उसकी नीलामी (e-auction) होती है। मंगलवार शाम आए आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी के ई-ऑक्शन प्रीमियम में पिछले साल के मुकाबले 59% का तगड़ा उछाल देखा गया है। बिजली की भारी मांग और हाइड्रो पावर में कमी के चलते थर्मल पावर प्लांट्स को कोयले की सख्त जरूरत है, जिससे खुले बाजार में कोयले के दाम बढ़ रहे हैं और सीधा फायदा कोल इंडिया को मिल रहा है।

कोल इंडिया शेयर टारगेट प्राइस

cnbctv18.com के अनुसार, कोल इंडिया कंपनी पर नजर रखने वाले कुल 25 मार्केट एनालिस्ट्स में से 14 ने 'खरीदारी' की सलाह दी है।

UBS ने दिया सबसे बड़ा टारगेट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने कोल इंडिया पर सबसे आक्रामक रुख अपनाते हुए ₹550 का टारगेट प्राइस दिया है। मौजूदा लेवल से यह करीब 37.5% का तगड़ा मुनाफा दिखाता है। उनका मानना है कि बिजली की भारी मांग और घटते कोयला स्टॉक से कंपनी को बड़ा फायदा मिलेगा।

Nuvama ने रेटिंग अपग्रेड की, 'होल्ड' की सलाह

घरेलू ब्रोकरेज नुवामा ने इस बिजनेस अपडेट के बाद अपना नजरिया बदला है। पहले जहां उनकी रेटिंग 'Reduce' थी, अब उसे अपग्रेड करके 'HOLD' कर दिया गया है। साथ ही टारगेट प्राइस को भी ₹396 से बढ़ाकर ₹454 तय किया गया है।

HSBC ने 'होल्ड' रेटिंग के साथ ₹440 का टारगेट दिया

विदेशी ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने शेयर पर 'HOLD' की रेटिंग बरकरार रखी है और ₹440 का टारगेट प्राइस दिया है। उनका तर्क है कि कमजोर हाइड्रो पावर जनरेशन के चलते थर्मल पावर प्लांट्स की निर्भरता कोयले पर बनी रहेगी, जिससे कीमतें मजबूत रहेंगी।

Morgan Stanley: 'Equalweight' के साथ ₹420 का टारगेट

ग्लोबल फर्म मॉर्गन स्टेनली ने कोल इंडिया पर 'Equalweight' का नजरिया रखा है। उन्होंने प्रति शेयर ₹420 का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा बाजार भाव के बिल्कुल करीब है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और सूचनात्मक उद्देश्यों (Informational Purposes) के लिए है। इसे किसी भी शेयर को खरीदने या बेचने की सिफारिश (Buy, Sell Recommendation) न माना जाए। शेयर बाजार निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर (Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

LPG Price Today: क्या घरेलू रसोई गैस के दाम भी बढ़े? दूर करें कन्फ्यूजन, ये रहे आज के आधिकारिक रेट
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! 7 दिन में 4.5% सस्ता हुआ Gold, चांदी भी लुढ़की