6 महीने में बिटकॉइन और इथेरियम हुए आधे, टेरा के बीते 24 घंटे में 50 फीसदी तक गिरे दाम

Published : May 10, 2022, 12:42 PM IST
6 महीने में बिटकॉइन और इथेरियम हुए आधे, टेरा के बीते 24 घंटे में 50 फीसदी तक गिरे दाम

सार

अगर बात टेरा की करें तो बीते घंटों में 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है। जबकि ओवरऑल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप की बात करें तो बीते 24 घंटे में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है।

बिजनेस डेस्क। क्रिप्टोमार्केट में गिरावट का दौर लगातार जारी है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज बिटकॉइन और इथेरियम ऑल टाइम हाई से 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट यानी आधी से भी कम कीमत पर आ गए हैं। अगर बात टेरा की करें तो बीते घंटों में 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है। जबकि ओवरऑल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप की बात करें तो बीते 24 घंटे में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मौजूदा समय में बिटकॉइन के साथ दुनिया की बाकी क्रिप्टोकरेंसीज के दाम कितने हो गए हैं।

आधी हो गई है बिटकॉइन की कीमत
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से बिटकॉइन के दाम नवंबर 2021 के बाद आधे हो गए हैं। वास्तव में नवंबर के पहले हफ्ते में बिटकॉइन के दाम करीब 69000 डॉलर पर आ गए थे। जो आज यानी मंगलवार को 30,000 डॉलर से नीचे गिर गया। मौजूदा समय में बिटकॉइन के दाम 3.48 फीसदी की गिरावट के साथ 32275 डॉलर पर आ गए हैं। जबकि बीते एक हफ्ते में बिटकॉइन की कीमत में 16.18 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

ऑलटाइम हाई से 50 फीसदी से ज्यादा नीचे आया इथेरियम
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। मौजूदा समय में इथेरियम की कीमत में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके बाद दाम 2414 डॉलर पर आ गए हैं। जबकि कारोबारी सत्र के दौरान दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टोक्यूरेंसी, भी 6 फीसदी से अधिक गिरकर 2,307 डॉलर हो गया। जोकि ऑलटाइम हाई से आधी हो गई है। नवंबर 2021 के पहले हफ्ते में इथेरियम के दाम 4800 डॉलर से ज्यादा कीमत पर ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए थे।

डॉगेकॉइन और शिबाइनु में भी गिरावट
डॉगेकॉइन की बात करें तो इसमें बीते 24 घंटे में अच्छी खासी गिरावट आ चुकी है। मौजूदा समय में इसमें करीब 7 फीसदी की गिरावट के साथ 0.11 डॉलर पर कारोबार कर रही है। बीते एक हफ्ते में 13 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि शिबा इनु में भी बड़ी गिरावट आई है। मौजूदा समय में बीते 24 घंटों में शिबा इनु 5 फीसदी की गिरावट के साथ 0.00001679 डॉलर पर आ गए हैं। जबकि एक हफ्ते में शिबा इनु 20 फीसदी नीचे आ चुका है।

टेरा 50 फीसदी नीचे आया
वर्चुअल करेंसी की दुनिया में बीते 24 घंटे में जिसे सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है वो है टेरा। बीते 24 घंटे में इस करेंसी के दाम में 50 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है। मौजूदा समय में टेरा के दाम में 45.13 फीसदी की गिरावट के साथ 33.60 डॉलर पर आ गए हैं। बीते एक हफ्ते के कारोबार की बात करें तो टेरा के दाम में 60 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। जानकारों की मानें तो इसमें और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

क्या कहते हैं जानकार
मुड्रेक्स के को-फाउंडर और सीईओ एडुल पटेल ने कहा कि बिटकॉइन, इथेरियम और अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट जारी रही, क्योंकि निवेशकों और संस्थानों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद रोक दिया था। संभावना है कि हम बीटीसी को 30,000 डॉलर तक गिरते हुए देख सकते हैं। अगले कुछ दिनों में बढ़ते व्यापक आर्थिक कारकों के कारण, नीचे की प्रवृत्ति जारी रहने की संभावना है।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?