साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार: टाटा परिवार का यह सदस्य व्हीलचेयर पर बैठकर पहुंचा श्मशान तक

Published : Sep 06, 2022, 06:44 PM ISTUpdated : Sep 06, 2022, 07:34 PM IST
साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार: टाटा परिवार का यह सदस्य व्हीलचेयर पर बैठकर पहुंचा श्मशान तक

सार

Tata Group Former Chairman Cyrus Mistry death: रविवार को एक कार दुर्घटना में मारे गए साइरस मिस्त्री का आज मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन के निधन से कॉरपोरेट जगत सदमे में है।  

Cyrus Mistry last rituals: टाटा ग्रुप (Tata Group) के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया। सेंट्रल मुंबई (Central Mumbai) के वर्ली श्मशान घाट पर हुए मिस्त्री के अंतिम संस्कार के दौरान सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। साइरस मिस्त्री की मौत रविवार को पालघर में एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी। मिस्त्री का एक्सीडेंट अहमदाबाद से मुंबई लौटते समय हुआ था। मिस्त्री के परिजन, दोस्तों के अलावा, शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के सैकड़ों कर्मचारी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। साइरस को श्रद्धांसुमन अर्पित करने तमाम लोग विदेश से आए थे।

टाटा परिवार के यह सदस्य व्हीलचेयर पर पहुंचे

साइरस मिस्त्री के अंतिम संस्कार में टाटा परिवार के सिमोन टाटा भी पहुंचे थे। वह व्हीलचेयर पर आए थे। उनके अलावा एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा, फिल्म निर्माता रोनी स्क्रूवाला, एचडीएफसी के अध्यक्ष दीपक पारेख, उद्योगपति अनिल अंबानी, मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी, महानारायण सिंधिया (केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे), बीजेपी विधायक गणेश नाइक और वरिष्ठ वकील आबाद पोंडा भी मौजूद रहे।

कैसे हुई थी साइरस मिस्त्री की मौत?

रविवार को साइरस मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार से आ रहे थे। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर पालघर के कासा के पास डिवाइडर से उनकी गाड़ी टकरा गई। कार में चार लोग सवार थे। इस हादसे में साइरस मिस्त्री समेत दो लोगों साइरस मिस्त्री व जहांगीर दिनशॉ पंडोले की मौत हो गई थी। इस हादसे में कार चला रही डॉ.अनायता पंडोले व उनके पति दरीयस पंडोले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। डॉ.अनायता पंडोले मुंबई की मशहूर गाइनोकोलॉजिस्ट हैं। वह ब्रीच कैंडी हास्पिटल में सेवा देती हैं। मिस्त्री जिस मर्सिडीज कार में थे उसका नंबर MH-47-AB-6705 है। पालघर के एसपी बालासाहेब पाटिल ने बताया कि साइरस मिस्त्री का एक्सीडेंट रविवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई के रास्ते में सूर्या नदी पुल पर हुआ। 

यह भी पढ़ें:

कौन हैं साइरस मिस्त्री जिनकी रोड एक्सीडेंट में चली गई जान, टाटा ग्रुप से हुए विवाद में जुड़ा है इनका नाम

Tata Group के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, रोड एक्सीडेंट में गंवाई जान

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें