DA Arrears Calculation: खाते में एकमुश्त आएगा 3 महीने का एरियर, जानें दिवाली से पहले कितना पैसा मिलेगा

Published : Oct 28, 2026, 05:05 PM IST
DA Hike

सार

DA Hike Arrear: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हो गया है। जानें 18,000 से 1 लाख बेसिक सैलरी वालों को 3 महीने का एकमुश्त एरियार कितना मिलेगा।

DA Hike Latest News: दिवाली का त्योहार इस बार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशी लेकर आया है। बुधवार को सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3% की शानदार बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिससे ये 60% से बढ़कर अब 63% हो गया है। ये भत्ता 1 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा। इसका मतलब है कि आपको सिर्फ बढ़ी हुई सैलरी ही नहीं मिलेगी, बल्कि पिछले 3 महीनों यानी जुलाई, अगस्त, सितंबर का बकाया पैसा यानी एरियर भी दिवाली से पहले आपके खाते में एकमुश्त आ जाएगा। आइए जानते हैं कि आखिर आपके बैंक अकाउंट में कितना पैसा आएगा और किसकी बेसिक सैलरी पर कितना एरियर बनेगा?

DA बढ़ने के बाद कितना मिलेगा एरियर?

डीए में 3 परसेंट की बढ़ोतरी का मतलब है कि आपकी बेसिक सैलरी का 3 फीसदी हिस्सा हर महीने ज्यादा मिलेगा। जैसे अगर आपकी बेसिक सैलरी 30,000 रुपए है, तो पुराना DA 60% के हिसाब से 18,000 रुपए, नया डीए यानी 63% के हिसाब से 18,900 रुपए हो जाएगा। यानी आपको हर महीने 900 रुपए का एक्स्ट्रा फायदा होगा। अब अगर जुलाई, अगस्त और सितंबर का पैसा एक साथ दिया जाता है, तो तीन महीने का एरियर 2,700 रुपए बनेगा। अगर अक्टूबर का पैसा भी नवंबर तक बकाया रहता है, तो कुल चार महीने का एरियर 3,600 रुपए हो सकता है। ये कैलकुलेशन आपकी बेसिक सैलरी के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है।

18,000 से 56,100 रुपए तक बेसिक सैलरी वालों का एरियर कैलकुलेशन

बेसिक सैलरीहर महीने एक्स्ट्रा DA3 महीने का एरियर
₹18,000₹540₹1,620
₹25,500₹765₹2,295
₹30,000₹900₹2,700
₹35,400₹1,062₹3,186
₹44,900₹1,347₹4,041
₹47,600₹1,428₹4,284
₹56,100₹1,683₹5,049
₹67,700₹2,031₹6,093
₹78,800₹2,364₹7,092
₹1,00,000₹3,000₹9,000

नोट: ये आंकड़े 3 परसेंट एक्स्ट्रा DA और तीन महीने के हिसाब से निकाले गए हैं। इनमें टैक्स, अन्य कटौती या किसी दूसरी सैलरी बदलाव को शामिल नहीं किया गया है।

पेंशनर्स को भी मिलेगा एरियर का फायदा

DA बढ़ोतरी का फायदा सिर्फ नौकरी कर रहे कर्मचारियों को नहीं मिलेगा। रिटायर हो चुके केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भी अच्छी खबर है। पेंशनर्स को DA की जगह DR (Dearness Relief) मिलता है। इस बार DR में भी 3 प्रतिशत अंकों की बढ़ोतरी की गई है। 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले पेंशनर्स का DR 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो गया है। जैसे अगर किसी पेंशनर की बेसिक पेंशन 25,000 रुपए है, तो पुराना DR 15,000 रुपए, नया DR 15,750 रुपए होगा। इस तरह हर महीने एक्स्ट्रा फायदा 750 रुपए का होगा। तीन महीने का संभावित एरियर 2,250 रुपए हो सकता है।

DA Arrear को लेकर 5 सवाल-जवाब (FAQs)

DA में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले केंद्रीय कर्मचारियों का DA 3 प्रतिशत अंक बढ़ाया गया है। अब यह 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो गया है।

DA की नई दर कब से लागू होगी?

नई दर 1 जुलाई 2026 से लागू होगी।

कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर कितना मिलेगा?

ये बेसिक सैलरी पर निर्भर करेगा। जैसे 30,000 रुपए बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी को तीन महीने का 2,700 रुपए अतिरिक्त DA मिल सकता है।

क्या दिवाली से पहले एरियर खाते में आएगा?

आपकी अगली सैलरी यानी दिवाली के पहले तक इसके आने की संभावना है।

क्या पेंशनर्स को भी एरियर मिलेगा?

हां, पात्र पेंशनर्स को भी DR बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा। जुलाई से लागू नई दर के अनुसार पिछली अवधि का बकाया बन सकता है।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Karwa Chauth: ज्वेलरी दिलाने का टाइम नहीं? ऑफिस में बैठे-बैठे पत्नी को भेजें ये गिफ्ट, ₹10 से भी शुरू!
Amazon Layoffs: अमेजन में फिर छंटनी, 250 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, जानें किस टीम पर गिरेगी गाज