Deepa Jewellers IPO: ₹14868 लगाकर कितना होगा फायदा? आखिरी दिन GMP ने बढ़ाई हलचल

Published : Sep 03, 2026, 10:27 AM IST
Stock Market

सार

Deepa Jewellers IPO GMP Today: दीपा ज्वैलर्स आईपीओ की बिडिंग आज खत्म हो रही है। ₹177 प्राइस बैंड वाले इस शेयर की संभावित लिस्टिंग ₹205 पर आंकी जा रही है।

Deepa Jewellers IPO GMP: दीपा ज्वैलर्स का IPO आज, 3 सितंबर 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो जाएगा। इश्यू के आखिरी दिन भी निवेशकों की नजर इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर बनी हुई है। बुधवार तक IPO पूरी तरह सब्सक्राइब हो चुका था और गुरुवार सुबह 9:30 बजे तक इसे कुल 3.61 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका था। सबसे ज्यादा दिलचस्पी रिटेल और नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की तरफ से देखने को मिली है। वहीं, मौजूदा GMP अगर लिस्टिंग तक बना रहता है, तो शेयर की एंट्री इश्यू प्राइस से ऊपर होने का संकेत मिल रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं अगर किसी रिटेल निवेशक ने ₹14,868 लगाए हैं, तो लिस्टिंग पर संभावित फायदा कितना हो सकता है?

Deepa Jewellers IPO में ₹14,868 के निवेश पर कितना फायदा?

रिटेल निवेशकों के लिए कंपनी ने 1 लॉट में 84 शेयर रखे हैं। अपर प्राइस बैंड ₹177 के हिसाब से 1 लॉट अप्लाई करने के लिए कुल ₹14,868 की जरूरत होगी। लेटेस्ट GMP ₹28 प्रति शेयर चल रहा है। इस हिसाब से अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹205 (₹177 + ₹28) हो सकती है। मतलब 1 लॉट पर संभावित मुनाफा करीब ₹2,352 (84 शेयर × ₹28) का हो सकता है। यानी अगर मौजूदा ग्रे मार्केट के संकेत सही साबित होते हैं, तो आपको लिस्टिंग के दिन प्रति लॉट करीब 15.8% से 16% तक का रिटर्न (लिस्टिंग गेन) मिल सकता है।

GMP ₹28, लेकिन क्या इसका मतलब पक्का मुनाफा है?

GMP (Grey Market Premium) आधिकारिक शेयर बाजार का आंकड़ा नहीं है। यह अनऑफिशियल मार्केट में चलने वाला प्रीमियम है। इसलिए GMP में तेजी देखकर यह मान लेना कि शेयर निश्चित तौर पर उसी भाव पर लिस्ट होगा, सही नहीं है। जैसे अगर जीएमपी ₹28 है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि शेयर की लिस्टिंग हर हाल में ₹205 पर ही होगी। बाजार की स्थिति, निवेशकों का सेंटीमेंट, IPO की डिमांड और लिस्टिंग के समय शेयर बाजार का माहौल अंतिम कीमत पर असर डाल सकता है। इसलिए ₹2,352 को संभावित फायदा है, न कि गारंटीड प्रॉफिट।

Deepa Jewellers IPO को कितना सब्सक्रिप्शन मिला?

IPO के आखिरी दिन गुरुवार सुबह 9:30 बजे तक इश्यू को कुल 3.61 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका था। सबसे ज्यादा डिमांड नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी NII की तरफ से रही। कैटेगरी के हिसाब से सब्सक्रिप्शन की बात करें, तो

रिटेल इन्वेस्टर्स (Retail Investors)- 4.71 गुना

NII- 5.11 गुना

QIB- 0.46 गुना

ओवरऑल- 3.61 गुना

Deepa Jewellers IPO की पूरी डिटेल

प्राइस बैंड- ₹168-₹177

IPO साइज- ₹459.72 करोड़

लॉट साइज- 84 शेयर

न्यूनतम निवेश- ₹14,868

IPO खुलने की तारीख- 1 सितंबर 2026

IPO बंद होने की तारीख- 3 सितंबर 2026

अलॉटमेंट- 4 सितंबर 2026

रिफंड या डीमैट ट्रांसफर- 7 सितंबर 2026

लिस्टिंग- 8 सितंबर 2026

IPO से मिलने वाले पैसे का क्या करेगी कंपनी?

दीपा ज्वैलर्स के अनुसार, IPO से मिलने वाली रकम का बड़ा हिस्सा कंपनी के कारोबार में इस्तेमाल किया जाएगा। करीब ₹215 करोड़ की रकम लंबे समय की वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए इस्तेमाल करने की योजना है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से ज्वेलरी इन्वेंट्री की खरीद, उसे बनाए रखने और कारोबार बढ़ाने से जुड़ी जरूरतों में किया जाएगा। बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट कामों के लिए किया जाएगा।

दीपा ज्वैलर्स का कारोबार क्या है?

दीपा ज्वैलर्स लिमिटेड की शुरुआत 2016 में हुई थी। कंपनी गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी के रिटेल और होलसेल कारोबार में है। इसके पोर्टफोलियो में रिंग, नेकलेस, ईयररिंग्स, चूड़ियां और दूसरी तरह की ज्वेलरी शामिल हैं। कंपनी पारंपरिक डिजाइन के साथ-साथ मॉडर्न डिजाइन और कस्टमाइज्ड ज्वेलरी पर भी काम करती है। कंपनी के हालिया वित्तीय आंकड़े भी IPO को लेकर चर्चा में हैं। FY26 में कंपनी की कुल आय ₹1,927.73 करोड़ रही, जबकि FY25 में यह ₹1,400.10 करोड़ थी। यानी एक साल में कंपनी की आय में करीब 38% की बढ़ोतरी हुई। मुनाफे की बात करें तो FY26 में कंपनी का PAT यानी टैक्स के बाद मुनाफा ₹104.79 करोड़ रहा। FY25 में यह ₹40.58 करोड़ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में करीब 158% का उछाल आया। EBITDA भी FY25 के ₹56.01 करोड़ से बढ़कर FY26 में ₹146.34 करोड़ हो गया।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और सूचनात्मक उद्देश्यों (Informational Purposes) के लिए है। इसे किसी भी शेयर को खरीदने या बेचने की सिफारिश (Buy, Sell Recommendation) न माना जाए। शेयर बाजार निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर (Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Petrol Diesel Price Today: कच्चा तेल नरम, फिर भी नहीं बदले ईंधन के दाम, जानें आज का भाव
लखनऊ, भोपाल और इंदौर पर Amazon की नजर! Amazon Now 300 से ज्यादा शहरों तक पहुंचने की तैयारी में