
EPFO 3.0 New Rules: नौकरी करने वालों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। सरकार पीएफ निकालने के सिस्टम को पूरी तरह बदलने जा रही है। नए EPFO 3.0 सिस्टम के आने के बाद अब आपको अपना ही पैसा निकालने के लिए हफ्तों का इंतजार नहीं करना होगा। अब आप Google Pay या PhonePe की तरह सीधे UPI से या फिर पीएफ के खास ATM कार्ड से मिनटों में पैसा निकाल सकेंगे। लेकिन इस नए और हाईटेक नियम में एक ऐसा पेंच है, जिसकी वजह से आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपके पूरे क्लेम को रिजेक्ट कर सकती है। अगर आप सब कुछ सही भरकर भी रिजेक्शन से बचना चाहते हैं, तो इस नए नियम को बिल्कुल आसान तरीके से समझ लीजिए...
ईपीएफओ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ज्यादातर पीएफ क्लेम इसलिए रिजेक्ट नहीं होते कि कर्मचारी उसके लिए पात्र (Eligible) नहीं था, बल्कि रिजेक्शन की असली वजह KYC डिटेल्स का आपस में मैच न होना (KYC Mismatch) होती है। अगर आपके पीएफ पोर्टल (UAN) पर नाम, सरनेम या जन्मतिथि (DOB) की स्पेलिंग और आपके आधार कार्ड के डेटा में एक भी अक्षर का फर्क हुआ, तो आपका क्लेम कंप्यूटर तुरंत रिजेक्ट कर देगा। नए डिजिटल सिस्टम में कोई आदमी बैठकर कॉपियां नहीं चेक कर रहा, इसलिए स्पेलिंग की छोटी सी चूक भी भारी पड़ेगी।
1.आधार और पैन को तुरंत लिंक करें
कंफर्म करें कि आपका आधार आपके UAN नंबर से जुड़ा हो और उस पर वही मोबाइल नंबर एक्टिव हो जिस पर ओटीपी आता है। साथ ही पैन कार्ड लिंक करना न भूलें, नहीं तो 5 साल से कम की नौकरी पर सीधे 30% टैक्स (TDS) कट जाएगा।
2.बैंक अकाउंट नंबर री-वैरिफाई करें
अपने पीएफ पोर्टल के 'Manage' टैग में जाकर 'KYC' स्टेटस देखें। वहां आपका बैंक खाता नंबर और IFSC कोड बिल्कुल सही और 'Digitally Approved' दिखना चाहिए।
3.पुरानी कंपनी में 'Date of Exit' चेक करें
अगर आपने पुरानी नौकरी छोड़ दी है, तो पोर्टल पर आपकी कंपनी छोड़ने की तारीख (Date of Exit) अपडेट होनी चाहिए। इसके बिना आप पूरा पैसा (Form 19 और 10C) नहीं निकाल सकते। साथ ही दो कंपनियों में काम करने की तारीखें आपस में क्लैश नहीं होनी चाहिए।
आमतौर पर पूरा पीएफ निकालने के लिए 2 महीने तक बेरोजगार रहने का नियम है। लेकिन नए नियमों के तहत अगर किसी की नौकरी चली जाती है, तो वह सिर्फ 1 महीना पूरा होने पर ही अपने कुल पीएफ बैलेंस का 75% हिस्सा तुरंत निकाल सकता है, ताकि उसे पैसों की तंगी न हो। बाकी बचा 25% हिस्सा दूसरे महीने के बाद निकाला जा सकता है।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।