PF खाते से जुड़ी 2 बड़ी परेशानियां दूर: अब पुराने अकाउंट से खुद निकलेंगे पैसे, WhatsApp से चेक होगा बैलेंस

Published : Nov 01, 2026, 01:32 PM IST
EPFO

सार

EPFO New Rule: ईपीएफओ ने 74वें स्थापना दिवस पर 2 नई सर्विस शुरू की हैं। अब वॉट्सऐप पर पीएफ बैलेंस चेक कर सकेंगे और पुराने पीएफ का पैसा खुद खाते में आ जाएगा।

EPFO 74th Foundation Day: नौकरी करने वालों के लिए हर महीने कटने वाला PF (Provident Fund) भविष्य का सबसे बड़ा सहारा होता है। लेकिन जब बैलेंस चेक करने के लिए पोर्टल का पासवर्ड याद न आए या किसी पुरानी कंपनी में थोड़े-बहुत पैसे फंसे रह जाएं, तो बहुत झुंझलाहट होती है। अगर आप भी अक्सर इन झंझटों से परेशान रहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) ने 1 नवंबर को अपने फाउंडेशन-डे (EPFO Foundation Day) पर करोड़ों कर्मचारियों की 2 सबसे बड़ी टेंशन हमेशा के लिए खत्म कर दी हैं। आइए जानते हैं कि आपको क्या-क्या नए फायदे मिलने वाले हैं...

EPFO का पहला फीचर: पोर्टल की माथापच्ची खत्म, अब WhatsApp पर मिलेगी सर्विस

पीएफ का बैलेंस चेक करना हो या खाते से जुड़ी कोई सर्विस लेनी हो, अब आपको बार-बार EPFO की वेबसाइट पर जाकर UAN और पासवर्ड डालने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार ने अब EPFO की सेवाओं को सीधे आपके स्मार्टफोन के वॉट्सऐप (WhatsApp) पर ला दिया है। यानी, जिस वॉट्सऐप पर आप अपने दोस्तों और परिवार से चैटिंग करते हैं, उसी पर अब मैसेज के जरिए आप अपने पीएफ खाते से जुड़ी जानकारी आसानी से पा सकेंगे। इससे उन लोगों को सबसे बड़ी राहत मिलेगी जिन्हें पोर्टल चलाने में दिक्कत आती है या जो बार-बार अपना पासवर्ड भूल जाते हैं।

EPFO का दूसरा फीचर: बिना क्लेम खुद मिलेगा पुराने खाते का पैसा

अक्सर ऐसा होता है कि जब हम नौकरी बदलते हैं, तो पुरानी कंपनी के पीएफ खाते में कुछ पैसे (जैसे 500 या 800 रुपए) छूट जाते हैं। इतने कम पैसों के लिए कोई क्लेम करने का लंबा प्रॉसेस फॉलो नहीं करना चाहता, जिससे वो पैसा सालों तक 'इनएक्टिव' (Inactive) पड़ा रहता है। अब EPFO ने इसका भी जुगाड़ निकाल दिया है। नए 'ऑटोमैटिक सेटलमेंट' नियम के तहत, अगर आपके किसी पुराने और बंद पड़े पीएफ खाते में ₹1,000 तक का बैलेंस पड़ा है, तो अब आपको कोई फॉर्म या क्लेम नहीं भरना पड़ेगा। EPFO सिस्टम के जरिए इस पैसे को खुद ही सेटल कर देगा। यानी बिना कोई मेहनत किए, आपकी पुरानी मेहनत की कमाई अपने आप क्लियर हो जाएगी।

EPFO के 74वें स्थापना दिवस पर मिली ये खुशखबरी

रविवार, 1 नवंबर 2026 को EPFO नई दिल्ली में अपना 74वां स्थापना दिवस (Foundation Day) मना रहा है। इसी खास मौके पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने पीएफ खाताधारकों की सहूलियत के लिए इन दोनों शानदार फीचर्स का ऐलान किया। कार्यक्रम में शानदार काम करने वाले EPFO कर्मचारियों और दफ्तरों को 'भविष्य निधि पुरस्कार 2026' (Bhavishya Nidhi Awards) से भी सम्मानित किया गया।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

LPG Price: दिवाली से पहले 19Kg वाला गैस सिलेंडर महंगा, क्या रसोई वाले का दाम भी बढ़ा? दूर करें कन्फ्यूजन
Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत में सोना हुआ सस्ता, चांदी भी धड़ाम! दिल्ली से मुंबई तक जानें 1 नवंबर के नए रेट