PF वालों की बल्ले-बल्ले! 15 जुलाई तक आएगा ब्याज का पैसा, जानें इस बार कितना मिलेगा

Published : Jul 08, 2026, 05:49 PM IST
PF Interest

सार

PF Interest Credit Date: EPFO जल्द ही करोड़ों मेंबर्स के पीएफ अकाउंट में ब्याज क्रेडिट करने वाला है। जानें कितना ब्याज मिलेगा, बैलेंस कैसे चेक करें... 

EPFO Interest Update: अगर आप नौकरी करते हैं और आपकी सैलरी से हर महीने PF कटता है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। करोड़ों कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट में जल्द ही ब्याज का पैसा आने वाला है। सरकार ने साफ कर दिया है कि 15 जुलाई तक EPF खातों में 8.25% सालाना ब्याज अपडेट दिखने लगेगा। इसके साथ ही EPFO ने कई बड़े बदलाव भी किए हैं, जिससे अब PF निकालना, बैलेंस देखना और नौकरी बदलने पर अकाउंट ट्रांसफर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा। अगर आपका भी EPF अकाउंट है, तो यहां जानिए ब्याज क्रेडिट होने के बाद बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं और आपके लिए अब क्या-क्या बदल गया है...

पीएफ का ब्याज कब तक आएगा?

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज (EPFO Interest Rate FY26) करोड़ों EPF खातों में जोड़ा जा रहा है। ब्याज की प्रोसेसिंग शुरू हो चुकी है और जांच पूरी होने के बाद यह रकम खातों में क्रेडिट कर दी जाएगी। अच्छी बात यह है कि 15 जुलाई तक सदस्य अपने EPF पासबुक में ब्याज की एंट्री ऑनलाइन देख सकेंगे।

इस बार कितने लोगों को मिलेगा पीएफ ब्याज का फायदा?

इस बार करीब 34 करोड़ EPF सदस्य खातों में ब्याज जोड़ा जाएगा। इसके लिए लगभग 1.44 लाख करोड़ रुपये का ब्याज वितरित किया जा रहा है। अगर आपका PF अकाउंट एक्टिव है, तो आपको भी इसका फायदा मिलेगा।

पीएफ ब्याज इस बार कितना मिलेगा?

सरकार पहले ही वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे चुकी है। इसके बाद EPFO सभी योग्य खातों में ब्याज जोड़ रहा है। ब्याज की राशि आपके PF बैलेंस के हिसाब से अपने-आप कैलकुलेट होकर खाते में जुड़ जाएगी। इसके लिए अलग से कोई आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

पीएफ का ब्याज पहले से जल्दी क्यों आ रहा है ब्याज?

पहले PF का ब्याज अक्सर अक्टूबर या नवंबर तक खातों में दिखाई देता था, लेकिन अब EPFO ने नया Centralised IT System (CITES 2.01) लागू किया है। इससे पूरी प्रक्रिया डिजिटल और तेज हो गई है। यही वजह है कि इस बार ब्याज पहले ही क्रेडिट किया जा रहा है।

अब किसी भी जगह से मिलेगी PF की सुविधा

नई व्यवस्था के बाद PF सेवाएं किसी एक रीजनल ऑफिस तक सीमित नहीं रहेंगी। अब कर्मचारी देश में कहीं से भी अपना PF बैलेंस देख सकेंगे, क्लेम का स्टेटस चेक कर सकेंगे, पेंशन रिकॉर्ड देख सकेंगे, ऑनलाइन सेवाओं का फायदा उठा सकेंगे।

नौकरी बदलने पर अब पीएफ के लिए नहीं करनी पड़ेगी भागदौड़

अगर आपका आधार (Aadhaar) लिंक UAN है और आप नौकरी बदलते हैं, तो अब PF ट्रांसफर के लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। नई कंपनी में जुड़ने के बाद PF ट्रांसफर की प्रक्रिया अपने-आप शुरू होकर पूरी हो जाएगी।

PF निकालना भी हुआ पहले से आसान

EPFO ने आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) के नियम भी आसान कर दिए हैं। पहले कई अलग-अलग कैटेगरी थीं, लेकिन अब इन्हें सिर्फ तीन हिस्सों में रखा गया है। जरूरी जरूरतें (बीमारी, पढ़ाई, शादी), घर से जुड़ी जरूरतें और विशेष परिस्थितियां। इससे क्लेम करना पहले से आसान होगा।

अब 75% तक निकाल सकेंगे PF

नई व्यवस्था के तहत सदस्य अब जरूरत पड़ने पर अपने कुल PF बैलेंस का 75% तक निकाल सकेंगे। यह सुविधा कई कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।

फाइनल PF सेटलमेंट में भी मिलेगा ज्यादा फायदा

पहले अंतिम PF सेटलमेंट में ब्याज केवल पिछले महीने के आखिरी दिन तक जोड़ा जाता था। अब नया नियम लागू होने के बाद पेमेंट ऑथराइज होने की तारीख तक ब्याज मिलेगा। यानी कर्मचारियों को पहले के मुकाबले ज्यादा ब्याज का लाभ मिल सकता है।

पेंशन पाने वालों के लिए भी बड़ी राहत

EPFO ने पेंशन भुगतान व्यवस्था भी आसान बना दी है। अब पेंशनधारक देश के किसी भी बैंक खाते में अपनी पेंशन प्राप्त कर सकेंगे। पहले यह सुविधा केवल तय बैंक शाखा तक सीमित थी।

PF खाते में ब्याज आया या नहीं? ऐसे चेक करें

EPFO पोर्टल के जरिए

EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और 'Member Passbook' वाले विकल्प पर क्लिक करें। अपना UAN नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करें। वहां आपको 15 जुलाई तक 8.25% ब्याज की एंट्री दिख जाएगी।

UMANG ऐप का इस्तेमाल

अपने स्मार्टफोन में उमंग (Umang) ऐप डाउनलोड करें। इसमें EPFO सर्विस को सर्च करें और 'View Passbook' पर जाकर अपना बैलेंस चेक कर लें।

मिस्ड कॉल देकर

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बस 011-22901406 पर एक मिस्ड कॉल दें। कुछ ही सेकंड में आपके फोन पर SMS के जरिए आपका बैलेंस आ जाएगा।

FAQs (पीएफ के अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. PF का ब्याज कब आएगा?

EPFO के मुताबिक, 15 जुलाई तक ब्याज की एंट्री पासबुक में दिखाई देने लगेगी।

2. इस बार कितना ब्याज मिलेगा?

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF पर 8.25% सालाना ब्याज मिलेगा।

3. क्या पीएफ ब्याज के लिए आवेदन करना होगा?

नहीं। ब्याज अपने-आप आपके PF खाते में जोड़ा जाएगा।

4. PF बैलेंस कैसे चेक करें?

EPFO पोर्टल, UMANG ऐप या पासबुक सुविधा के जरिए ऑनलाइन बैलेंस देखा जा सकता है।

 

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कुछ घंटों में साफ हो गए 9 लाख करोड़ रुपये! जानिए शेयर बाजार क्यों टूटा
₹200 से शुरू करें ये छोटा बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई!