ये हैं दुनिया की 100 पावरफुल महिलाएं, भारत की इन महिलाओं को फोर्ब्स की लिस्ट में मिली जगह

इस लिस्ट में भारतीय महिलाओं सहित दुनिया भर की सबसे अमीर, अरबपति, करोड़पति महलिाओं को शामिल किया गया है। भारत से इस बार फिर बाइकॉन की सीईओ किरण मजूमदार शॉ का नाम शामिल है। वहीं वित्तमंत्री निर्मला सीतामरण का भी डेब्यू हो गया है। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 13, 2019 5:05 AM IST / Updated: Dec 13 2019, 10:42 AM IST

न्यूयॉर्क. फोर्ब्स मैगजीन ने विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की 16 वीं वार्षिक रैंकिंग की घोषणा की। ये वर्ल्ड मोस्ट पावरफुल वुमेन छह श्रेणी में महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं: बिजनेस, टैक्नोलॉजी, वित्त, मीडिया और मनोरंजन, राजनीति और समाजसेवा। ये सभी ऐसी महिलाएं हैं जो अरबों-डॉलर के ब्रांड का निर्माण करने के साथ अपनी बड़ी-बड़ी कंपनियों को लीड कर बाजार को नई दिशा दे रही हैं। 

इस लिस्ट में भारतीय महिलाओं सहित दुनिया भर की सबसे अमीर, अरबपति, करोड़पति महलिाओं को शामिल किया गया है। भारत से इस बार फिर बाइकॉन की सीईओ किरण मजूमदार शॉ का नाम शामिल है। वहीं वित्तमंत्री निर्मला सीतामरण का भी डेब्यू हो गया है। उन्होंने क्वीन एलिजाबेथ से भी ऊपर 34वें स्थान पर अपनी जगह बनाई है।

Latest Videos

लगातार नौवें साल भी टॉप पर बनी रहने वाली मजबूत महिला का खिताब जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल हैं। उन्हें 2005 में जर्मनी की पहली महिला चांसलर के रूप में चुना गया था और वर्तमान में वह अपने चौथे कार्यकाल की सेवा कर रही हैं। फ्रांस की क्रिस्टीन लेगार्ड दूसरे स्थान पर हैं वे 2019 में यूरोपीय सेंट्रल बैंक की प्रमुख के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला थीं। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी तीसरे स्थान पर हैं। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन चौथे स्थान पर हैं। पांचवे स्थान पर जनरल मोटर्स की सीईओ मैरी बर्रा ने कब्जा जमाया है। 

बिल गेट्स की पत्नी मेलिंडा गेट्स ने भी टॉप में जगह बनाई है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प ने 24 वे स्थान पर सबसे मजबूत महिलाओं में जगह बनाई है। पॉप सिंगर और बिजनेसवूमेन बियोंसे को 66वें स्थान पर रखा गया है।

फोर्ब्स की इस बार की पत्रिका में मात्र 16 साल की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग का नाम भी शामिल है 100वें नंबर पर ग्रेटा ने सबसे पावरफुल महिलाओ में अपना नाम दर्ज किया है। अभूतपूर्व वक्ता, संवादकर्ता, लेखक और टॉक शो वुमन ओपरा विनफ्रे को 20वें स्थान पर रखा गया है। बाइकॉन की सीईओ किरण मजूमदार शॉ ने 67 वें स्थान पर अपनी जगह बनाई है। 

फोर्ब्स की इस साल की पत्रिका में 23 महिलाओं ने 2019 विश्व की सबसे शक्तिशाली महिला सूची में अपना डेब्यू किया है जिनमें आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, वॉलमार्ट इंटरनेशनल की अध्यक्ष और सीईओ और भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पॉप सिंगर और गीतकार रिहाना का नाम शामिल है।  

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
बंगाल में फिर हड़ताल पर जाने की तैयारी में डॉक्टर, जानें क्या है नया मामला । Kolkata Doctor Case
Bihar Flood: तबाही मचाने को तैयार सैलाब, 56 साल बाद इतने खतरनाक रूप में आई कोसी