
Gold Rate Today 13 June 2026: अगर आप इस वीकेंड गोल्ड ज्वैलरी खरीदने जा रहे हैं या सोने में पैसा लगाने (Investment) का प्लान है, तो ये खबर आपके काम की है। आज शनिवार सुबह देश के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। Goodreturns.in के ताजा डेटा के मुताबिक, आज पूरे देश में चेन्नई और उसके आस-पास के इलाकों में सोना सबसे महंगा बिक रहा है। वहीं, अगर आप दिल्ली, लखनऊ या जयपुर में रहते हैं, तो आपको राहत मिली है। यहां बाकी शहरों के मुकाबले रेट काफी कम हैं। आइए जानते हैं आज 10 बड़े शहरों में गोल्ड का रेट क्या है...
आज चेन्नई में 24 कैरेट सोने का रेट 1,50,560 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,38,010 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। यानी अगर आप साउथ इंडिया के इस बड़े शहर में सोना खरीद रहे हैं, तो आपको देश के कई दूसरे शहरों की तुलना में ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।
दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,45,830 रुपए प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,36,360 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई की तुलना में यहां सोना कुछ हजार रुपए सस्ता मिल रहा है, जिससे इन शहरों के खरीदारों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,590 रुपए प्रति 10 ग्राम है। यही रेट कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और कई अन्य बड़े शहरों में भी देखने को मिल रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव इन शहरों में 1,36,210 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है।
दिल्ली (Delhi)
24 कैरेट- ₹1,45,830
22 कैरेट- ₹1,36,360
मुंबई (Mumbai)
24 कैरेट- ₹1,48,590
22 कैरेट- ₹1,36,210
कोलकाता (Kolkata)
24 कैरेट- ₹1,48,590
22 कैरेट- ₹1,36,210
चेन्नई (Chennai)
24 कैरेट- ₹1,50,560
22 कैरेट- ₹1,38,010
जयपुर (Jaipur)
24 कैरेट- ₹1,45,830
22 कैरेट- ₹1,36,360
अहमदाबाद (Ahmedabad)
24 कैरेट- ₹1,48,640
22 कैरेट- ₹1,36,260
लखनऊ (Lucknow)
22 कैरेट- ₹1,45,830
22 कैरेट- ₹1,36,360
पटना (Patna)
24 कैरेट- ₹1,48,640
22 कैरेट- ₹1,36,260
बेंगलुरु (Bengaluru)
24 कैरेट- ₹1,48,590
22 कैरेट- ₹1,36,210
हैदराबाद (Hyderabad)
24 कैरेट- ₹1,48,590
22 कैरेट- ₹1,36,210
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें दिए गए सोने के रेट्स Goodreturns.in के सुबह 6 बजे के डेटा पर आधारित हैं, जो किसी भी समय बदल सकते हैं। स्थानीय सराफा बाजार के टैक्स (GST), मेकिंग चार्ज (गहने बनाने का खर्चा) और ज्वेलर्स के हिसाब से आपके शहर या दुकान पर वास्तविक रेट्स में अंतर हो सकता है। किसी भी तरह के निवेश या सोने की खरीद-बिक्री से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या प्रामाणिक सोर्स से लाइव रेट्स जरूर वैरिफाई कर लें। किसी भी निवेश से पहले फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।