
Gold Silver Price, 7 Feb 2022: 7 फरवरी 2022 यानी सोमवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव (Gold Price) में भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिसकी वजह से दोनों के दाम क्रमश: 49,200 रुपए और 45,100 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। एक किलो चांदी (Silver Price) में आज 100 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद दाम 60,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं। एक्साइज ड्यूटी, स्टेट टैक्सेस और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश के अलग-अलग राज्यों में सोने और चांदी के भाव क्या चल रहे हैं।
महानगरों में सोना और चांदी
गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली और मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 49,200 रुपये है। दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 45,100 रुपये है। चेन्नई में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना सोमवार को 49,550 रुपये पर बिक रहा है, जबकि 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 45,420 रुपये पर बिक रहा है। उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। चेन्नई में 1 किलो चांदी की कीमत 65,000 रुपये है, जबकि दिल्ली और मुंबई में यह धातु 60,900 रुपये में बिक रही है। कोलकाता में चांदी 60,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है, जबकि हैदराबाद और बेंगलुरु में धातु 65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।
वायदा बाजार में सोना और चांदी में बड़ा उछाल
अगर बात वायदा बाजार की करें तो सोना और चांदी की कीमत में आज बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। मात्र 10 मिनट के कारोबार में चांदी की कीमत 674 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ कारोबार कर रही है। जिसकी वजह से दाम 61523 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं। जबकि शुक्रवार को दाम 60849 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुए थे। जबकि आज जब बाजार खुला तो चांदी 61337 रुपए प पर थी। वहीं सोने की कीमत में 90 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से दाम 48014 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। जबकि शुक्रवार को बाजार 47924 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। जबकि आज सोना 48011 रुपए प्रति दस ग्राम पर ओपन हुआ है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News