
Gold Silver Price, 8 Feb 2022: 8 फरवरी 2022 यानी मंगलवार को 24 कैरेट सोने के भाव (Gold Price) में 50 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी देखने को मिली, जिसके बाद दाम 49,250 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। जबकि 22 कैरेट सोने के दाम में 100 रुपए प्रति 10 ग्राम का इजाफा देखने को मिला है, जिसके बाद दाम 45,200 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। एक किलो चांदी (Silver Price) में आज 700 रुपए प्रति किलोग्राम की की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद दाम 61,600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं। एक्साइज ड्यूटी, स्टेट टैक्सेस और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश के अलग-अलग राज्यों में सोने और चांदी के भाव क्या चल रहे हैं।
महानगरों में सोना और चांदी
गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली और मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 49,300 रुपये है। दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 45,200 रुपये है। चेन्नई में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना मंगलवार को 49,520 रुपये पर बिक रहा है, जबकि 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 45,390 रुपये पर बिक रहा है। उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। चेन्नई में 1 किलो चांदी की कीमत 64,900 रुपये है, जबकि दिल्ली और मुंबई में यह धातु 61,600 रुपये में बिक रही है। कोलकाता में चांदी 61,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है, जबकि हैदराबाद और बेंगलुरु में यह धातु 64,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।
वायदा बाजार में सोना और चांदी में बड़ा उछाल
अगर बात वायदा बाजार की करें तो सोने के दाम मौजूदा समय में फ्लैट देखने को मिल रहे हैं। सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर सोने का भाव 5 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 48223 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि आज सोना 48270 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ ओपन हुआ था। वहीं चांदी की कीमत की बात करें तो 360 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 62675 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज चांदी 61870 रुपए प्रति किलोग्राम पर ओपन हुई थी।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News