
Gold-Silver Price Today: अगर आप भी दिवाली-धनतेरस और शादी के सीजन में गहने बनवाने की सोच रहे हैं या सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशी की खबर है। शेयर बाजार (MCX) में चांदी का बुलबुला बुरी तरह फूट गया है। चांदी अपने अब तक के सबसे हाई लेवल से पूरे ₹2.26 लाख से ज्यादा सस्ती हो चुकी है। वहीं, सोने के दाम में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं मार्केट में क्या चल रहा है, आज का ताजा भाव क्या है और आपको कितने रुपए का फायदा हो रहा है...
मंगलवार, 27 अक्टूबर को चांदी के दाम में ₹2,238 की गिरावट आई। इसी महीने यानी अक्टूबर के महीने में चांदी के रेट लगातार गिरे हैं। 30 सितंबर को जो चांदी ₹2,23,706 पर थी, वो अब तक ₹30,151 सस्ती हो चुकी है।
इसी साल जनवरी में चांदी (Silver Price) ने इतिहास रचते हुए ₹4,20,048 प्रति किलो का रिकॉर्ड लेवल छुआ था। लेकिन अब ये क्रैश होकर ₹1,93,555 पर आ गई है। यानी अगर सबसे हाई लेवल से तुलना करें, तो आज 1 किलो चांदी खरीदने पर पूरे ₹2,26,493 की बड़ी बचत हो रही है।
सिर्फ चांदी ही नहीं, सोने (Gold Rate Today) के भाव भी औंधे मुंह गिरे हैं। जो लोग सोने के सस्ते होने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए ये परफेक्ट टाइम हो सकता है। मंगलवार को बाजार (MCX) खुलते ही सोने के दाम में एक झटके में ₹492 की गिरावट देखी गई और ये गिरकर ₹1,42,581 पर आ गया। 30 सितंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,49,036 था। यानी 1 महीने में अब तक सोना करीब ₹6,455 सस्ता हो चुका है।
अभी धनतेरस-दिवाली का त्योहार आ रहा है। आने वाले दिनों में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में लगातार गिरते दामों ने उन लोगों के लिए राहत की बात है, जिन्हें भारी-भरकम बजट में गहने बनवाने हैं। अगर आप भी लंबे समय से सोने-चांदी के रेट गिरने का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए निवेश करने या गहने खरीदने का यह एक शानदार मौका हो सकता है।
डिस्कलेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। यहां दिए गए भाव कमोडिटी मार्केट (MCX) के वायदा बाजार के हैं। आपके शहर के सर्राफा बाजार (लोकल ज्वेलर्स) में मेकिंग चार्ज और टैक्स (GST) के कारण सोने-चांदी के भाव में थोड़ा बदलाव हो सकता है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।