कभी फिजिक्स में मिले थे जीरो मार्क्स, अब करती है उसी सबजेक्ट में रिसर्च, गूगल के सीईओ जो कहा वो और भी शानदार है

एक महिला के ट्वीट को रिट्वीट करने पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की खुब तारीफ हो रही है। महिला ने बताया ग्रेड से किसी की सक्षमता नहीं मापा जा सकता है।  

Asianet News Hindi | Published : Nov 24, 2019 1:38 PM IST

नई दिल्ली. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।  दरअसल सुंदर ने ट्विटर पर एक महिला की तारिफ की है। जिसे सोशल मीडिया पर खुब पसंद किया जा रहा है। सराफिना नेंस नाम की इस महिला की कहानी भी तारिफ करने लायक है। लोगों ने महिला के ट्वीट को भी खूब रिट्वीट किया है।

 

 

सराफिना नेंस नाम की महिला को 4 साल पहले क्वांटम फिजिक्स एग्जाम में मुझे जीरो मिला था। वे वर्तमान में  एक टॉप टियर एस्ट्रोफिजिक्स पीएचडी प्रोग्राम की हिस्सा हैं।  वे बताती हैं कि उनका दो पेपर भी पब्लिश हो चुका है। सराफिना का कहना है कि कम ग्रेड से किसी की क्षमता को आंका नहीं जा सकरता है। 

 

 

सराफिना के इस ट्वीट को सुंदर पिचाई ने रिट्वीट कर कहा कि आपने बिल्कुल सही कहा और यह बेहद प्रेरक भी है। इसकी प्रतिक्रिया में महिला ने पिचाई को बहुत बहुत धन्यवाद कहा है। महिला द्वारा 21 नवंबर को किए गए इस ट्वीट को अब तक 20 हजार से ज्यादा लाइक और 15 हजार से ज्यादा रिट्वीट किया गया है।   

Share this article
click me!