खेत में हैं ये 5 चीजें? सरकार सीधे खाते में भेजेगी बंपर पैसा! तुरंत चेक करें

Published : Aug 15, 2026, 09:21 PM IST
Kisan Sarkari Yojana

सार

Farmer Government Schemes: खेती की जमीन वाले किसान सरकार की ओर से पैसे और कई फायदे पा सकते हैं। जानिए खेत में कौन-कौन सी 5 चीजें आपको सरकार से मदद दिला सकती हैं।

Kisan Sarkari Yojana: अगर आपके पास खेती की जमीन है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपकी कमाई सिर्फ फसल कटने के बाद ही होगी। आज के समय में केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की मदद के लिए कई ऐसी शानदार योजनाएं चला रही हैं, जिसके जरिए सीधे बैंक खाते में पैसे, सब्सिडी या आर्थिक मदद भेजी जाती है। लेकिन सिर्फ जमीन होने से सरकार आपके खाते में पैसे नहीं भेज देगी। इसके लिए आपको यह देखना होगा कि आपके खेत से जुड़ी कौन-कौन सी सुविधाएं या व्यवस्थाएं मौजूद हैं। आइए जानते हैं कि खेत की किन 5 चीजों के होने पर आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है...

1. खेती की जमीन आपके नाम है? तुरंत चेक करें पीएम किसान

सबसे पहले बात देश की सबसे बड़ी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की। इस योजना में पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। ये पैसा तीन बराबर किस्तों में यानी हर 4 महीने पर दो-दो हजार करके सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है।

जरूरी शर्त

सिर्फ जमीन होना काफी नहीं है, जमीन का रिकॉर्ड आपके नाम पर अपडेट होना चाहिए और आप योजना के पात्रता नियमों को पूरा करते हों। अगर परिवार में बंटवारा हुआ है या जमीन विरासत में मिली है और रिकॉर्ड अपडेट नहीं है, तो पैसा अटक सकता है।

2. खेत में खड़ी फसल है, तो फसल बीमा (PMFBY)

खेती का सबसे बड़ा दुश्मन मौसम है होता है। कब तेज बारिश, बाढ़, सूखा या ओलावृष्टि पूरी मेहनत पर पानी फेर दे, कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) किसानों के लिए सुरक्षा कवच का काम करती है। अगर आपकी फसल प्राकृतिक आपदाओं से खराब होती है और आपने नियम के तहत बीमा कराया है, तो आपको नुकसान का मुआवजा (क्लेम) मिलता है। नुकसान होने पर तुरंत स्थानीय कृषि विभाग या बीमा कंपनी को सूचना देना चाहिए और खेत की फोटो, रिकॉर्ड संभालकर रखना चाहिए।

3. खेत में सिंचाई की सुविधा है, तो मिल सकती है सब्सिडी

अगर आपके खेत में पानी की कमी है या आप सिंचाई के आधुनिक तरीके अपनाना चाहते हैं, तो सरकार इसमें मदद करती है। ड्रिप इरिगेशन (टपक सिंचाई), स्प्रिंकलर (फव्वारा सिस्टम) और माइक्रो इरिगेशन जैसी तकनीकों को अपनाने के लिए सरकार किसानों को भारी सब्सिडी देती है। इससे पानी की बचत भी होती है और पैदावार भी बढ़ती है। इसके लिए किसी भी बिचौलिए या एजेंट को पैसे देने से पहले अपने जिले के कृषि पोर्टल पर जाकर चेक करें कि राज्य सरकार कौन सी सिंचाई योजना चला रही है।

4. मिट्टी की जांच कराई है, तो खेती का खर्च घटाएं

अंदाजे से खाद और उर्वरक (Fertilizer) डालने से फसल को तो फायदा नहीं होता, उल्टे लागत और जमीन की उपजाऊ शक्ति दोनों खराब होती हैं। मिट्टी की जांच (Soil Health Card) के जरिए आप अपनी जमीन की सेहत जांच सकते हैं। इससे पता चलता है कि मिट्टी में किस पोषक तत्व की कमी है और आपको कौन सी खाद डालनी चाहिए। इससे गैर-जरूरी खर्च बचता है और खेत की पैदावार मजबूत होती है।

5. खेती की मशीनरी है या खरीदनी है, तो पाएं बंपर छूट

आज के समय में खेती को आसान और तेज बनाने के लिए ट्रैक्टर, थ्रेशर, रीपर और पावर टिलर जैसी मशीनों की जरूरत हर किसान को होती है। केंद्र और राज्य सरकारें कृषि यंत्रीकरण योजना (Farm Machinery Schemes) के तहत किसानों को नई मशीनें खरीदने पर तगड़ी सब्सिडी देती हैं। ये सब्सिडी किसान की कैटेगरी जैसे छोटी जोत या महिला किसान और राज्य के नियमों के हिसाब से तय होती है।

फर्जी 'सरकारी योजनाओं' से सावधान रहें

आजकल सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वायरल मैसेज घूमते हैं कि 'सरकार हर किसान को ₹50,000 दे रही है' या किसी योजना में रातों-रात लखपति बनने का दावा किया जाता है। हर वायरल खबर सच नहीं होती है। किसी भी योजना में आवेदन करने से पहले उसकी पुष्टि आधिकारिक सरकारी वेबसाइट, जन सेवा केंद्र (CSC) या अपने जिले के कृषि कार्यालय से जरूर करें। अपना OTP, बैंक पासवर्ड, एटीएम पिन या UPI पिन किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ भूलकर भी शेयर न करें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

PM Kisan 24th Installment: ₹2,000 कब आएंगे? किसानों को अभी करने होंगे ये 5 काम
पेट्रोल का टैक्स जीरो हुआ, फिर भी आपके शहर के पेट्रोल पंप पर कीमत क्यों नहीं घटेगी? जानिए