HDFC Bank Share: नए बॉस की एंट्री से शेयर में तगड़ा उछाल! ग्लोबल ब्रोकरेज ने दिया 42% का टारगेट

Published : Oct 05, 2026, 10:28 AM IST
HDFC Bank

सार

HDFC Bank Share Price Target: अनूप बागची के नए MD और CEO बनते ही HDFC बैंक के शेयर में उछाल आया है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स इस पर बुलिश हैं और बड़ा टारगेट दिया है।

HDFC Bank Share Price: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के निवेशकों के लिए सोमवार का दिन राहत और मुनाफे दोनों की खबर लेकर आया। बैंक की कमान अब नए हाथों में सौंप दी गई है। नए मुखिया के नाम पर मुहर लगते ही शेयर बाजार में खरीदारी की होड़ मच गई और बैंक का शेयर करीब 2% चढ़कर ₹734 के स्तर पर पहुंच गया। लीडरशिप को लेकर पिछले कुछ दिनों से जो संशय बना हुआ था, वो अब खत्म हो चुका है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स इस फैसले से काफी उत्साहित हैं और शेयर पर 42% तक की तगड़ी तेजी का टारगेट दे रहे हैं। जानिए शेयर का भाव कहां तक जा सकता है...

कौन हैं HDFC बैंक के नए CEO?

एचडीएफसी बैंक ने अनूप बागची को अपना नया एमडी और सीईओ (MD & CEO) नियुक्त किया है। मौजूदा प्रमुख शशिधर जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर को पूरा हो रहा है। अनूप बागची 27 अक्टूबर से औपचारिक रूप से पदभार संभालेंगे। उन्हें 3 साल के लिए ये अहम जिम्मेदारी दी गई है। वे 2 अक्टूबर से एडिशनल डायरेक्टर के तौर पर बोर्ड में शामिल भी हो चुके हैं। अनूप बागची ICICI ग्रुप में तीन दशक से ज्यादा का लंबा अनुभव रखते हैं और फिलहाल ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ पद से आ रहे हैं। शशिधर जगदीशन द्वारा दोबारा पद न लेने के फैसले के बाद से निवेशक बैंक के भविष्य को लेकर सोच में थे, लेकिन बागची के नाम के साथ यह अनिश्चितता पूरी तरह खत्म हो गई है।

HDFC शेयर पर ब्रोकरेज फर्म्स बुलिश, दिया बड़ा टारगेट

ग्लोबल मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि नए नेतृत्व से बैंक के कारोबार और रणनीति को नई दिशा मिलेगी। मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने शेयर पर 'ओवरवेट' (Overweight) रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,025 का टारगेट प्राइस दिया है। मौजूदा भाव से यह करीब 42% के बड़े मुनाफे का इशारा कर रहा है। वहीं, सिटी (Citi) ब्रोकरेज ने शेयर पर 'Buy' की सलाह दी है और ₹970 का टारगेट तय किया है। उनका मानना है कि अनूप बागची की नियुक्ति बैंक के लिए रणनीतिक तौर पर काफी फायदेमंद साबित होगी। जेफरीज (Jefferies) ने भी 'Buy' रेटिंग देते हुए ₹880 का टारगेट दिया है। जेफरीज का कहना है कि RBI से अनूप बागची के नाम को मंजूरी मिलने से बैंक के काम-काज को लेकर स्पष्टता आ गई है। रिटेल लोन में सुधार और फ्लोटिंग रेट्स पर दिए गए करीब 70% लोन की वजह से बैंक की कमाई को मजबूत सपोर्ट मिल सकता है।

HDFC Bank के बिजनेस में भी दिखा दम

सिर्फ लीडरशिप ही नहीं, बैंक के ताजा तिमाही (जुलाई-सितंबर 2026) आंकड़े भी शानदार रहे हैं। बैंक का ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर करीब ₹32.20 लाख करोड़ पर पहुंच गया। बैंक में जमा रकम यानी औसत डिपॉजिट 16.8% की जोरदार बढ़त के साथ ₹31.67 लाख करोड़ दर्ज की गई। चालू और बचत खाते (CASA) में जमा औसत रकम 10.7% बढ़कर ₹9.71 लाख करोड़ रही।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और सूचना के उद्देश्य से है। इसे किसी भी शेयर को खरीदने या बेचने की सलाह (Investment Advice) न समझें। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने सेबी सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सऊदी अरब ने कच्चे तेल पर दिया 6 साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट, जानें भारत पर असर
Gold Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24K पहुंचा ₹1.50 लाख के पार, चांदी भी हाई लेवल पर