Hotel Booking Hacks: होटल बुकिंग का ये सीक्रेट जान लिया, तो अगली ट्रिप आधे बजट में होगी!

Published : May 28, 2026, 04:14 PM IST
Hotel Booking

सार

How to Book Cheap Hotels: क्या आप भी होटल बुक करते समय ज्यादा पैसा दे देते हैं? क्या आप होटल बुकिंग में अपना आधा खर्च बचाना चाहते हैं? ऐसी कौन-कौन सी ट्रिक्स हैं, जो होटल बुकिंग का खर्च काफी हद तक कम कर सकती हैं और फ्री में ब्रेकफास्ट जैसी चीजें भी दिला सकती हैं? 

Cheap Hotel Booking Tricks: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही हर कोई कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाने लगता है, लेकिन जब भी हम किसी ट्रिप पर जाते हैं, तो बजट का एक बहुत बड़ा हिस्सा सिर्फ होटल के कमरों का किराया देने में ही निकल जाता है। कई बार तो महंगे होटलों के चक्कर में लोग अपना टूर ही कैंसिल कर देते हैं। अगर आप भी इस सीजन में कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको होटल बुकिंग के कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने ठहरने का खर्च काफी कम कर सकते हैं। ये वो तरीके हैं जो बड़ी-बड़ी ट्रेवल कंपनियां आपसे हमेशा छुपा कर रखती हैं। आइए जानते हैं कि बिना किसी परेशानी के एक शानदार होटल को सबसे सस्ते दामों में कैसे बुक किया जाए?

ऐप और वेबसाइट पर जाकर कंपेयर जरूर करें

बहुत लोग सीधे किसी ऐप पर जाकर पहला दिखा होटल बुक कर लेते हैं। यही सबसे बड़ी गलती होती है। क्योंकि अलग-अलग ऐप्स पर अलग प्राइस होते हैं। कई बार होटल खुद डायरेक्ट बुकिंग पर डिस्काउंट देता है। रात और दिन में भी रेट्स बदलते रहते हैं। यानी थोड़ा कंपेयर करके बड़ा फर्क देख सकते हैं।

इन्कॉग्निटो मोड में होटल सर्च

सबसे असरदार तरीका इन्कॉग्निटो मोड (Incognito Mode) माना जाता है, जिसमें होटल सर्च करना पैसे बचा सकता है। जब आप बार-बार एक ही होटल सर्च करते हैं, तो कई ट्रैवल साइट्स (Travel Sites) को पता चल जाता है कि आपको वही रूम चाहिए। इसके बाद कई बार दाम बढ़े हुए दिखने लगते हैं। लेकिन इन्कॉग्निटो मोड में सर्च करने पर फ्रेश प्राइस दिख सकता है, हिडेन डील्स (Hidden Deals) मिल सकती हैं, कई बार रूम सस्ता नजर आता है।

वीकेंड की बजाय वीकडेज में करें बुकिंग

वीकेंड और वीकडेज में बुकिंग में कई बार बड़ा फर्क नजर आता है। वीकेंड पर होटल सबसे महंगे होते हैं। अगर पॉसिबल हो, तो सोमवार से लेकर गुरुवार के बीच बुकिंग करें। संडे नाइट चेक-इन देखें और फेस्टिवल डेट्स हो सके तो अवॉयड करें। कई बार वही रूम वीकडेज में आधे रेट पर मिल जाता है।

लोकेशन का चक्कर न पालें

किसी भी टूरिस्ट प्लेस पर जो होटल मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन या बीच के बिल्कुल पास होते हैं, उनका किराया बहुत ज्यादा होता है। लोग सिर्फ सहूलियत के चक्कर में वहां महंगे कमरे ले लेते हैं। स्मार्ट तरीका यह है कि मुख्य सेंटर से सिर्फ 1 या 2 किलोमीटर की दूरी पर होटल तलाशें। मुख्य लोकेशन से थोड़ी ही दूरी पर आपको आधे से भी कम दाम में उससे कहीं बेहतर और शांत होटल मिल सकते हैं। जो पैसे आप यहां बचाएंगे, उससे आप आसानी से लोकल ऑटो या कैब का खर्च निकाल सकते हैं और फिर भी आपकी बड़ी बचत हो सकती है।

होटल को सीधे कॉल करने कराएं बुकिंग

यह एक ऐसी ट्रिक है, जो ज्यादातर मामलों में काम करती है और आपका सबसे ज्यादा पैसा बचाती है। ऑनलाइन बुकिंग ऐप्स पर होटल वाले को कंपनियों को एक मोटा कमीशन (15%-25%) देना पड़ता है। आप इंटरनेट पर उस होटल का असली नंबर निकालें और सीधे मैनेजर से बात करें। उन्हें बताएं कि आपको ऑनलाइन ऐप पर यह कमरा इतने रुपए में मिल रहा है, क्या वे डायरेक्ट बुकिंग करने पर कुछ कम दाम लगाएंगे? चूंकि सीधे बुकिंग करने पर होटल मालिक को किसी कंपनी को कमीशन नहीं देना पड़ता, इसलिए वे अक्सर आपको ऑनलाइन से कहीं ज्यादा सस्ता रेट दे सकते हैं और साथ में फ्री ब्रेकफास्ट जैसी सुविधाएं भी जोड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य शिक्षा और सूचना के उद्देश्य से है। यह किसी भी प्रकार की व्यावसायिक ट्रेवल एडवाइजरी, वित्तीय सलाह या कानूनी रूप से बाध्यकारी जानकारी नहीं है। होटल बुकिंग ऐप्स, वेबसाइट्स और होटलों के किराए डायनेमिक यानी बदलते रहने वाले होते हैं। सीजन, उपलब्धता और समय के अनुसार इनमें कभी भी बदलाव हो सकता है। बुकिंग करने से पहले कृपया संबंधित होटल या वेबसाइट की आधिकारिक शर्तों और अंतिम कीमतों की जांच स्वयं जरूर कर लें। यहां बताए गए तरीके सामान्य तौर पर काम करने वाले तकनीकी हैक्स हैं। किसी भी थर्ड-पार्टी ऐप या वेबसाइट पर पेमेंट करते समय होने वाले किसी भी प्रकार के वित्तीय नुकसान या फ्रॉड के लिए यह प्लेटफॉर्म जिम्मेदार नहीं होगा। अपनी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी हमेशा सुरक्षित और वेरीफाइड प्लेटफॉर्म पर ही शेयर करें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

21 से पहले सीख लीं ये 5 चीजें, तो 30 की उम्र में गिनेंगे नोट! जानें करोड़पति बनने का फॉर्मूला
EMI भरते-भरते हैं परेशान? बैंक खुद कम कर सकता है बोझ, बस करना होगा ये काम