Google Pay से एक दिन में इतना ही कर सकते हैं ट्रांजेक्शन, लिमिट के बाद भी भेजना है रुपए तो जान लें नियम

Published : Jun 17, 2022, 08:30 AM IST
Google Pay से एक दिन में इतना ही कर सकते हैं ट्रांजेक्शन, लिमिट के बाद भी भेजना है रुपए तो जान लें नियम

सार

अगर आप गूगल पे चलाते हैं, तो आपको यह जानना जरूरी है कि आप हर दिन 10 बार ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। 1 लाख रुपए भेज सकते हैं। इसके अलावा आप रुपया भेजना चाहते हैं तो इसके अलग नियम हैं। 

नई दिल्लीः यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) आज सबसे तेज और सबसे आसान पेमेंट करने के तरीके में से एक है। लेकिन इससे ट्रांजैक्शन पर एक लिमिट लगी हुई है। जिससे एक लिमिट तक ही ट्रांजैक्शन किया जा सकता है। पिछले कुछ सालों से डिजिटल ट्रांजैक्शन में काफी इजाफा हुआ है। इसमें UPI का अहम योगदान है। इसमें गूगल पे (Google pay) सबसे ज्यादा पॉपुलर डिजिटल पेमेंट ऐप है। इसमें यूजर्स को कैश बैक और तमाम रिवॉर्ड मिलते रहते हैं। लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि UPI के जरिए एक दिन में कितने रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं?

कर सकते हैं 10 ट्रांजेक्शन
गूगल पे के जरिए एक दिन में 1 लाख रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं। यानी एक लाख रुपये की खर्च कर सकते हैं। इसके अलावा 10 ट्रांजैक्शन लिमिट है। यानी एक दिन में यूजर्स ज्यादा से ज्यादा 10 ट्रांजैक्शन ही कर सकते हैं। एक दिन में 2000 रुपये से ज्यादा रिक्वेस्ट नहीं किया जा सकता है। इतना ही नहीं G Pay में लिमिट के अलावा बैंक लिमिट भी है। ऐसे में बैंक बैलेंस होने के बावजूद भी आप एक दिन में फिक्स अमाउंट से ज्यादा पैसे ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं। यह लिमिट हर बैंक की अलग-अलग होती है। इसके अलावा इसमें एक खासियत यह भी है कि अगर रिसीवर के अकाउंट में कोई सस्पेशियस एक्टिविटी दिखती है तो ट्रांजैक्शन को होल्ड पर रखकर कंपनी को इस बारे में जानकारी भेज दी जाती है। भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक की UPI ट्रांजैक्शन की लिमिट 1 लाख रुपये है। इसके अलावा इसकी डेली ट्रांजैक्शन की लिमिट भी एक लाख रुपये है। 

लिमिट खत्म होने के बाद ऐसे ट्रांसफर करें रुपए
अगर एक दिन में आपकी ट्रांसफर लिमिट खत्म हो गई है तो आपको अगले दिन का इंतजार करना होता है। अगर आप इंतजार नहीं कर सकते हैं तो दूसरे तरीके से आप पैसे भेज सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन नेट बैंकिंग, NEFT या कोई अन्य सहारा लेना होगा। बता दें कि गूगल पे और दूसरे पेमेंट ऐप्स NCPI और RBI की गाइडलाइन्स को फॉलो करती हैं। ऐसे में आप गूगल पे की लिमिट नहीं बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मोबाइल चोरी जाने पर नहीं होगा आपके फोटो-वीडियो का मिसयूज, 3 स्टेप में डिलिट कर सकते हैं पूरा डेटा

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?