₹50 रोज बचाकर बड़ा फंड कैसे बनाएं? 5 मिनट में समझें तरीका

Published : Jul 15, 2026, 03:07 PM IST
Saving Tips

सार

Daily Saving Plan: हर दिन 50 रुपए बचाकर भी बड़ा फंड बनाया जा सकता है। जानिए कैसे और किन ऑप्शन की मदद से छोटी सी बचत को लाखों-करोड़ों में बदला जा सकता है।

Small Savings Big Returns: अगर आपको लगता है कि बड़ा फंड बनाने या अमीर बनने के लिए हर महीने हजारों-लाखों रुपए की जरूरत होती है, तो आपको ये सोच आज ही बदल लेनी चाहिए। आपकी जेब में रखे 50 रुपए भी आपको आने वाले समय में लखपति या करोड़पति बना सकते हैं। अगर आप अपने डेली खर्चे से बस इतने ही पैसे बचाना शुरू कर दें, तो एक समय बाद आब बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये कैसे पॉसिबल है और इसके लिए आपको क्या करना होगा...

50 रुपए रोज बचाने का मतलब महीने में कितना?

रोज 50 रुपए बचाने का मतलब है कि आप हर महीने करीब 1,500 रुपए बचा रहे हैं। यह रकम बहुत बड़ी नहीं लगती, लेकिन जब इसे रेगुलर निवेश में लगाया जाता है, तो कंपाउंडिंग का फायदा मिलने लगता है। यही कंपाउंडिंग लंबे समय में आपकी छोटी सेविंग को बड़े फंड में बदल सकती है।

सिर्फ बचत से नहीं चलेगा काम, करना होगा निवेश

अक्सर हम पैसे बचाकर घर में रख देते हैं या नॉर्मल बैंक अकाउंट में छोड़ देते हैं। यहीं सबसे बड़ी गलती होती है। घर में रखे पैसे समय के साथ नहीं बढ़ते, उल्टा महंगाई की वजह से उनकी वैल्यू कम हो जाती है। अगर आप महीने के 1,500 रुपए घर में जोड़ते हैं, तो 20 साल बाद आपके पास सिर्फ 3,60,000 रुपए होंगे। इतने पैसे में 20 साल बाद शायद आज के समय का आधा सामान भी न आए। इसलिए पैसे को सिर्फ बचाना नहीं है, उसे काम पर लगाना यानी इन्वेस्ट (Invest) करना है।

50 रुपए डेली बचाकर कहां निवेश करने पर सबसे ज्यादा फायदा?

1. बिना रिस्क वाला सरकारी ऑप्शन

अगर आप चाहते हैं कि आपका एक भी पैसा इधर-उधर न हो और पूरी सरकारी गारंटी मिले, तो आप बैंक या पोस्ट ऑफिस में RD (रेकरिंग डिपॉजिट) या PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड) खोल सकते हैं। इसमें आपको हर साल 7% से 7.5% का ब्याज मिलता है। अगर आप 15 साल तक हर महीने 1,500 रुपए जमा करते हैं, तो आपका कुल जमा पैसा 2.70 लाख रुपए हो जाएगा, जो ब्याज जुड़कर करीब 4.80 लाख रुपए तक पहुंच जाएगा।

2. तेजी से पैसा बढ़ाने का स्मार्ट तरीका

अगर आप थोड़ा रिस्क लेकर तेजी से पैसा बढ़ाना चाहते हैं, तो SIP (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसका मतलब है कि हर महीने एक फिक्स तारीख को आपके बैंक अकाउंट से 1,500 रुपए अपने-आप म्यूचुअल फंड में जमा हो जाएंगे। लंबे समय में म्यूचुअल फंड एवरेज 12% से 15% तक का सालाना रिटर्न आराम से दे सकते हैं। यही से कंपाउंड होकर आपके रोज के 50 रुपए लाखों और करोड़ों में बदल सकते हैं।

50 रुपए रोज बचाकर SIP से कितना बड़ा फंड बन सकता है?

50 रुपए डेली बचाकर करोड़पति बना जा सकता है। ऐसा कंपाउंडिंग के जादू (Magic of Compounding) से हो सकता है। इसका मतलब है कि आपको सिर्फ अपने जमा पैसे पर ब्याज नहीं मिलता, बल्कि 'ब्याज के ऊपर भी ब्याज' मिलता है। इससे समय के साथ आपका पैसा तेजी से बढ़ता है। अगर आप हर दिन 50 रुपए यानी महीने के 1,500 रुपए म्यूचुअल फंड SIP में डालते हैं और 15% सालाना रिटर्न का हिसाब लगाएं, तो देखिए कितने साल में आपका पैसा कहां से कहां तक पहुंच सकता है...

सालकुल कितना पैसा जमा किया15% रिटर्न के हिसाब से कितना फंड बनेगा (अनुमानित)
10 साल₹1,80,000₹3,94,527
15 साल₹2,70,000₹9,24,548
20 साल₹3,60,000₹19,90,610
25 साल₹4,50,000₹41,34,841
30 साल₹5,40,000₹84,47,656

सोर्स- SIP Calculator

बचत की शुरुआत कैसे करें?

  • फिजूलखर्ची पर नजर रखें। आज से ही सोचें कि दिन में कहां 50 रुपए बचाए जा सकते हैं। सिगरेट, जंक फूड या बिना जरूरत की ऑनलाइन शॉपिंग कम करके यह आराम से हो सकता है।
  • KYC पूरी करें। किसी भी अच्छे बैंकिंग ऐप या भरोसेमंद इन्वेस्टमेंट ऐप पर अपनी पैन कार्ड और आधार कार्ड से फ्री अकाउंट बनाएं।
  • ऑटो-पे (Auto-Pay) सेट करें। महीने की शुरुआत की SIP डेट चुनें, ताकि सैलरी या पॉकेट मनी आते ही 1,500 रुपए अपने आप इन्वेस्ट हो जाएं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और वित्तीय जागरूकता (Financial Awareness) के उद्देश्य से लिखा गया है। म्यूचुअल फंड, SIP और शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों (Market Risks) के अधीन होता है और इसमें दिया गया रिटर्न एक अनुमानित आंकड़ा है। किसी भी प्रकार का निवेश करने या कोई भी योजना शुरू करने से पहले अपनी पर्सनल वित्तीय स्थिति को समझें और किसी सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर (वित्तीय सलाहकार) से सलाह जरूर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

राशन कार्ड के नाम पर हो रहे 10 फ्रॉड: OTP, फेक लिंक और KYC स्कैम से ऐसे बचें
FY27 तक भारत का पूंजी खाता अधिशेष $105 अरब तक पहुंचने की उम्मीद