Income Tax Zero: 1 करोड़ की कमाई पर भी जीरो टैक्स, भारत में यहां रहने वालों की मौज ही मौज

Published : Jun 11, 2026, 06:54 PM IST
Tax Free State in India

सार

Which State is Tax Free in India: क्या भारत में कोई ऐसा राज्य है जहां इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता? क्या वहां रहने वाले सभी लोग टैक्स फ्री हैं? क्या दूसरे राज्यों से वहां जाकर बसने या जॉब करने पर टैक्स छूट का फायदा मिलेगा? आखिर किसे मिलती है यह खास छूट और इसके पीछे क्या है नियम?

Income Tax Free State in India: हर साल लाखों लोग इनकम टैक्स भरते हैं। सैलरी या कमाई से जब टैक्स और TDS कटता है, तो दिल बैठ जाता है। नया फाइनेंशियल साल शुरू होते ही टैक्सपेयर इस जुगाड़ में लग जाते हैं कि किसी तरह थोड़ा-सा टैक्स बच जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे अपने देश भारत में एक ऐसी जगह भी है, जहां लोग चाहे 1 लाख कमाएं या 1 करोड़ रुपए, उन्हें सरकार को एक रुपया भी इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता। यह कोई मजाक नहीं बल्कि बिल्कुल सच है। भारत का एक राज्य ऐसा है, जहां के मूल निवासियों के लिए इनकम टैक्स जीरो है। आइए जानते हैं कि यह जगह कौन-सी है और यहां टैक्स न लगने के पीछे का असली चक्कर क्या है...

भारत का टैक्स फ्री कौन-सा है?

हम बात कर रहे हैं सिक्किम की। पहाड़ों और खूबसूरत वादियों के लिए मशहूर यह राज्य सिर्फ टूरिज्म के कारण ही खास नहीं है, बल्कि यहां एक ऐसा टैक्स नियम भी लागू है जो इसे देश के बाकी राज्यों से अलग बनाता है। हालांकि, यहां एक बात समझना बहुत जरूरी है। सिक्किम में रहने वाला हर कोई इस सुविधा का लाभ नहीं ले सकता। इसके लिए कुछ खास शर्तें हैं।

सिक्किम को टैक्स देने से छुट क्यों मिला है?

सिक्किम हमेशा से भारत का हिस्सा नहीं था। साल 1975 में जनमत संग्रह के बाद यह भारत का 22वां राज्य बना था। भारत में शामिल होने के समय सिक्किम की पहचान, संस्कृति और वहां के मूल लोगों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए कुछ विशेष प्रावधान किए गए थे। इन्हीं व्यवस्थाओं के तहत बाद में टैक्स से जुड़ी छूट भी दी गई। यही वजह है कि आज भी कुछ पात्र लोगों को इनकम टैक्स से राहत मिलती है।

इनकम टैक्स किसे नहीं देना पड़ता है?

आयकर कानून की धारा 10(26AAA) के तहत सिर्फ 'सिक्किम के लोग' ही इस छूट के लिए एलिजिबल माने जाते हैं। मतलब यह छूट उन लोगों को मिलता है जिनका संबंध सिक्किम के मूल निवासियों से है और जो कानून में तय की गई शर्तों को पूरा करते हैं। ऐसे पात्र लोगों को कुछ तरह की इनकम, डिविडेंड और ब्याज पर इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता।

क्या सिक्किम में जाकर रहने से टैक्स बच जाएगा?

अगर कोई दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना या देश के किसी अन्य शहर से सिक्किम जाकर नौकरी करने लगे या घर खरीद ले, तब भी उसे सामान्य इनकम टैक्स नियमों का पालन करना होगा। सिर्फ सिक्किम में रहने लगने से कोई भी इस टैक्स छूट से नहीं बच सकता है। अगर आप कानून की बताई कैटेगरी में नहीं आते हैं, तो आपको बाकी भारतीय नागरिकों की तरह टैक्स देना होगा।

सिक्किम को इससे क्या फायदा मिलता है?

जब लोगों की कमाई का बड़ा हिस्सा उनके पास ही बचता है, तो उसका असर लोकल इकोनॉमी पर भी दिखता है। ज्यादा पैसा लोगों के पास रहने से लोकल मार्केट, छोटे बिजनेस, टूरिज्म और दूसरी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। यही वजह है कि यह व्यवस्था सिर्फ टैक्स राहत तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य की आर्थिक मजबूती में भी मदद करती है।

क्या भारत के किसी और राज्य में भी ऐसा नियम है?

देश में टैक्स बचाने के कई कानूनी तरीके मौजूद हैं। लोग अलग-अलग निवेश विकल्पों और टैक्स छूट का फायदा लेते हैं। लेकिन किसी और राज्य के लोगों के लिए ऐसा नियम नहीं है। यही कारण है कि सिक्किम का यह नियम आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है।

 

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

आपके फोन, पेट्रोल और EMI का अमेरिका-ईरान तनाव से क्या कनेक्शन है? जानिए
Strait of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हुआ तो सबसे पहले क्या होगा, जानिए पेट्रोल-डीजल से महंगाई तक असर