IndiGo Share Price Target: हर शेयर पर होगी ₹2,000 की कमाई! ब्रोकरेज ने बताया 'कमाऊ स्टॉक'

Published : Apr 01, 2026, 03:54 PM IST

InterGlobe Aviation Share: अगर शेयर बाजार से मोटी कमाई करना चाहते हैं, तो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo (InterGlobe Aviation) आपके लिए जैकपॉट साबित हो सकती है। दिग्गज ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस पर बड़ा टारगेट दिया है। पढ़िए रिपोर्ट...

PREV
15

इंडिगो शेयर की कीमत

आज 1 अप्रैल को इंडिगो का शेयर इंट्रा-डे में 9% तक उछल गया। यह स्टॉक बाजार बंद होने पर 6.07% की तेजी के साथ ₹4,183.00 पर था। दिनभर इसने निवेशकों की अच्छी कमाई करवाई। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह तो बस शुरुआत है। इसमें आगे और तेजी आ सकती है।

25

इंडिगो के हर शेयर पर तगड़े मुनाफे का संकेत

जेफरीज (Jefferies) ने इंडिगो के शेयर के लिए ₹6,140 का टारगेट सेट किया है। इसका मतलब है कि अभी के भाव से इसमें 56% की और तेजी आ सकती है। मौजूदा भाव के अनुसार, हर शेयर पर आने वाले समय में ₹1,960 यानी करीब ₹2,000 तक कमाई हो सकती है।

35

इंडिगो के शेयर में तेजी क्यों आई?

इस तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह कंपनी के टॉप मैनेजमेंट में हुआ बड़ा बदलाव है। इंडिगो ने एविएशन सेक्टर के दिग्गज विली वॉल्श (Willie Walsh) को अपना नया CEO नियुक्त किया है। विलियम वॉल्श के पास एयरलाइन इंडस्ट्री का 4 दशक का अनुभव है। वो ब्रिटिश एयरवेज जैसी बड़ी कंपनियों को संभाल चुके हैं। उन्होंने दुनिया के बड़े आर्थिक संकटों के दौरान एयरलाइन्स को मुनाफे में रखा है। इंडिगो अब सिर्फ देश के अंदर नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपना दबदबा बनाना चाहती है। वॉल्श का ग्लोबल अनुभव इसमें सबसे बड़ा रोल निभाएगा।

45

इंडिगो शेयर पर ब्रोकरेज को क्यों है इतना भरोसा?

जेफरीज का मानना है कि इंडिगो ने पुराने CEO के जाने के बाद सिर्फ 3 हफ्ते में नया बॉस ढूंढकर यह साबित कर दिया है कि कंपनी का विजन एकदम क्लियर है। इसके अलावा कंपनी ने अपनी स्ट्रैटेजी टीम को भी मजबूत किया है, जिससे आने वाले समय में उड़ानों में देरी और ऑपरेशनल दिक्कतों में कमी आएगी।

55

निवेशकों के लिए ब्रोकरेज ने क्या दी सलाह?

ब्रोकरेज ने इंडिगो के शेयर को 'BUY' (खरीदने) की रेटिंग दी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भले ही तेल की कीमतें और डॉलर के उतार-चढ़ाव का थोड़ा रिस्क है, लेकिन लॉन्ग टर्म के लिए यह एक बेहतरीन 'कमाऊ स्टॉक' साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें दी गई जानकारी ब्रोकरेज रिपोर्ट्स, मार्केट डेटा और सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और कीमतों में उतार-चढ़ाव हो सकता है। किसी भी निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय स्थिति, जोखिम लेने की क्षमता और निवेश लक्ष्यों का ध्यान रखें और प्रमाणित वित्तीय सलाहकार या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories