Indigo के क्रू मेंबर के बाद अब टेक्नीशियन छुट्टी पर गए- बीमारी का दिया हवाला, कम सैलरी से सभी हैं नाराज

इंडिगो के कई टेक्नीशियन अचानक छुट्टी पर चले गए हैं। सभी ने बीमारी का हवाला दिया है। इससे पहले भी इंडिगो के क्रू मेंबर अचानक छुट्टी पर चले गए थे। सूत्रों के मुताबिक कम सैलरी के कारण कर्मचारी इंडिगो के मैनेजमेंट से काफी नाराज चल रहे हैं।

Moin Azad | Published : Jul 11, 2022 6:13 AM IST

बिजनेस डेस्क: इंडिगो की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर इंडिगो के कर्मचारी अचानक छुट्टी पर चले गए हैं। ऐसे में इंडिगो के पास कर्मचारियों की कमी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी के विमानों का रखरखाव करने वाले टेक्नीशियन कम सैलरी के विरोध में पिछले दो दिन के दौरान दिल्ली और हैदराबाद में छुट्टी पर चले गए हैं। ऐसे में कंपनी के विमानों की उड़ानों पर भी खतरा मंडराने लगा है। इससे पहले भी इंडिगो के कर्मचारी छुट्टी पर चले गए थे। 

बीमार का दिया हवाला
पिछले दो दिनों के दौरान इंडिगो के काफी टेक्नीशियन बीमार होने का हवाला देते हुए छुट्टी पर चले गए हैं। सूत्रों के मुताबिक कम सैलरी के विरोध में सभी छुट्टी पर गए हैं। किसी तरह की कार्रवाई ना हो, उसके लिए बीमार होने का हवाला दिया गया। इस मामले में इंडिगो की तरफ से कोई खास जवाब नहीं मिला है। 

Latest Videos

पहले भी छुट्टी पर गए थे कर्मचारी
दो जुलाई को इंडिगो की घरेलू उड़ानों में से लगभग 55 प्रतिशत में देरी हुई थी। इसका कारण यह था कि बड़ी संख्या में इंडिगो क्रू मेंबर छुट्टी पर चले गए थे। उन्होंने भी बीमार होने का हवाला दिया था। कंपनी को काम करने और विमानों के संचालन में परेशानियों से जूझना पड़ा था। बाद में खबर आयी थी कि सभी कर्मचारी एयर इंडिया में इंटरव्यू देने गए थे। 

कोविड काल में घटी थी सैलरी
कोविड महामारी के कारण इंडिगो ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती की थी। इससे कर्मचारी कंपनी के मैनेजमेंट से बेहद नाराज चल रहे थे। सबी इस मौके के इंतजार में थे कि कब अच्छे अवसर आएंगे। ऑफर मिलते ही सभी छुट्टी पर चले गए थे। बता दें कि इस दौरान मार्केट में एक नई एयरलाइन अकासा एयर, जेट एयरवेज और एयर इंडिया ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे इंडिगो के कर्मी कंपनी को अलविदा कह रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- इंडियन ट्रेन में चाहिए लोअर बर्थ? इन नियमों का पालन करें तभी मिलेगी मनपसंद सीट

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election