
Jio Platforms IPO Allotment Direct Link: मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ (IPO) में पैसा लगाने वाले 1.39 करोड़ निवेशकों का इंतजार आज, 26 अक्टूबर को खत्म होने जा रहा है। अगर आपने भी इस मेगा आईपीओ में दांव लगाया है, तो सोमवार को आपको पता चल जाएगा कि आपको शेयर मिले हैं या नहीं। ग्रे मार्केट (GMP) में लिस्टिंग से पहले ही तगड़े मुनाफे के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है, अलॉटमेंट कब और कितने बजे होगा और इसे चेक करने की डायरेक्ट लिंक कहां मिलेगी? आइए जानते हैं...
आमतौर पर किसी भी आईपीओ के अलॉटमेंट का कोई फिक्स टाइम नहीं होता है। लेकिन, रजिस्ट्रार KFintech का पुराना रिकॉर्ड देखें, तो अलॉटमेंट का स्टेटस अक्सर शाम 7 बजे से रात 10 बजे के बीच वेबसाइट पर लाइव होता है। कई बार ज्यादा ट्रैफिक की वजह से लिंक देर रात तक भी एक्टिव होता है। इसलिए पैनिक न करें, इसके डायरेक्ट लिंक्स को अपने फोन में सेव कर लें और शाम के वक्त चेक करते रहें।
जियो प्लेटफॉर्म्स IPO का रजिस्ट्रार KFin Technologies है। इसलिए अलॉटमेंट की जानकारी सबसे पहले इसके पोर्टल पर चेक की जा सकती है। इसके अलावा BSE और NSE की वेबसाइट पर भी निवेशक अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए तीनों ऑफिशियल प्लेटफॉर्म के डायरेक्ट लिंक यहां दिए गए हैं…
KFin Technologies: https://ipostatus.kfintech.com/
BSE: https://www.bseindia.com/investors/appli_check
NSE: https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids
25 अक्टूबर तक Jio IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹250 प्रति शेयर चल रहा है। कंपनी ने एक शेयर का भाव ₹1119 तय किया है। अगर इसमें ₹250 का GMP जोड़ दें, तो बाजार में इसकी लिस्टिंग ₹1369 के आसपास हो सकती है। यानी पहले ही दिन निवेशकों को सीधे 22% से ज्यादा का सॉलिड प्रॉफिट हो सकता है। हालांकि, जीएमपी सिर्फ एक अनुमान है। इसे रिटर्न की गारंटी नहीं माननी चाहिए।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और जागरूकता के लिए है। इसे किसी भी शेयर को खरीदने या बेचने की सलाह न माना जाए। शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी IPO में निवेश करने या शेयर खरीदने-बेचने से पहले अपने प्रमाणित वित्तीय सलाहकार (Certified Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।