Jio IPO Day 2: फुल सब्सक्राइब इश्यू में पैसे लगाएं या रहें दूर? 1 मिनट में समझें ब्रोकरेज की 3 बड़ी बातें

Published : Oct 22, 2026, 10:45 AM IST
Jio IPO

सार

Jio IPO GMP Today: जियो आईपीओ अब फुल सब्सक्राइब हो गया है। ग्रे मार्केट में शेयर 246 रुपए (22%) प्रीमियम पर है। जानिए दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स इसे लेकर क्या कह रहे हैं।

Jio Platforms IPO Day 2: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर शेयर बाजार में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। देश के सबसे बड़े आईपीओ (30,213 करोड़ रुपए) ने पहले ही दिन बुधवार को माहौल सेट कर दिया है। बड़े इन्वेस्टर्स (QIB) ने जमकर पैसा लगाया और इश्यू पहले ही दिन कुल मिलाकर 3 गुना से ज्यादा भर चुका है। रिटेल यानी आम निवेशकों का हिस्सा भी 73% बुक हो गया। आज, 22 अक्टूबर को बिडिंग का दूसरा दिन है। अगर आप भी कन्फ्यूज हैं कि अपने 13,428 रुपए इसमें लगाएं या दूर रहें, तो आइए सिर्फ समझते हैं कि मार्केट के बड़े एक्सपर्ट्स का गणित क्या कह रहा है...

Jio Platforms IPO Day 2 GMP का क्या है हाल?

सबसे पहले बात करते हैं मुनाफे की। आज की डेट में Jio IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 246 रुपए चल रहा है। आसान भाषा में समझें तो, 1,119 रुपए के अपर प्राइस बैंड वाले शेयर पर लिस्टिंग के दिन ही 22% तक का फायदा हो सकता है। यानी शेयर बाजार में आते ही इसके 1,365 रुपए के आसपास खुलने की उम्मीद है। हालांकि, जीएमपी सिर्फ एक अनुमान है।

Jio IPO को लेकर ब्रोकरेज की 3 बड़ी बातें

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल और केनरा बैंक सिक्योरिटीज जैसे दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज ने इस आईपीओ को 'सस्क्राइब' करने की हरी झंडी दी है। उन्होंने इसके 3 सबसे बड़े कारण बताए हैं..

सिर्फ 5G नहीं, AI है असली गेम

जियो अब सिर्फ मोबाइल नेटवर्क वाली कंपनी नहीं रह गई है। कंपनी क्लाउड कंप्यूटिंग, JioBrain (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और होम ब्रॉडबैंड जैसे नए सेक्टर्स में तेजी से घुस रही है, जो भविष्य में तगड़ी कमाई के रास्ते खोलेंगे।

एयरटेल के मुकाबले सस्ती डील

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जियो के शेयर का वैल्यूएशन (करीब 33x) उसके सबसे बड़े कंपटीटर भारती एयरटेल (41x) के मुकाबले ज्यादा आकर्षक और मुनाफेमंद नजर आ रहा है।

53 करोड़ यूजर्स की ताकत

जियो के पास 53.3 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं और देश का 60% इंटरनेट ट्रैफिक जियो ही हैंडल करता है। इतने बड़े कस्टमर बेस के साथ कंपनी की ग्रोथ लगभग तय मानी जा रही है।

जियो आईपीओ की डिटेल्स

कितना पैसा लगेगा: रिटेल इन्वेस्टर्स को कम से कम 1 लॉट (12 शेयर) खरीदना होगा, जिसके लिए 13,428 रुपये इन्वेस्ट करने होंगे।

आखिरी तारीख कब है: यह आईपीओ शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 तक खुला रहेगा।

अलॉटमेंट और लिस्टिंग: 26 अक्टूबर को फाइनल हो जाएगा कि आपको शेयर मिले या नहीं। 28 अक्टूबर को यह शेयर BSE और NSE पर लिस्ट हो जाएगा।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसे किसी निवेश की सलाह न माना जाए। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने सर्टिफाइड वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Gold Price Crash: सोने की कीमतों में आएगी बड़ी गिरावट? ₹1 लाख से नीचे पहुंचने का अनुमान
Dhirubhai Ambani International School: दुनिया के टॉप 10 में इकलौता भारतीय स्कूल, जानें कितनी है फीस