
Jio Platforms IPO GMP: रिलायंस का जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (Jio Platforms Limited) का आईपीओ बुधवार 21 अक्टूबर को ओपन हुआ। 30,213 करोड़ रुपये का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) निवेशकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है। खास बात यह है कि यह IPO बजाज हाउसिंग फाइनेंस, हुंडई मोटर इंडिया और LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया जैसे बड़े IPO की तुलना में कहीं ज्यादा तेजी से सब्सक्राइब हुआ है। इन चारों कंपनियों में जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO सबसे बड़ा है, इसके बावजूद इसे निवेशकों से पहले ही दिन शानदार रिस्पांस मिला।
Jio Platforms IPO 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक ग्रे मार्केट में 250 रुपए के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ₹1119.00 के ऊपरी प्राइस बैंड के साथ, Jio Platforms IPO की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹1369 (कैप प्राइस + आज का GMP) है। मतलब Jio IPO में 22.34% संभावित लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद है।
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को अलग-अलग निवेशक श्रेणियों से मिली प्रतिक्रिया में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) सबसे आगे रहे। NSE पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, IPO की प्रमुख निवेशक श्रेणियों में सब्सक्रिप्शन की स्थिति इस प्रकार रही।
जियो प्लेटफॉर्म्स IPO के लिए प्रति शेयर प्राइस बैंड 1,065 रुपये से 1,119 रुपये तय किया गया है। वहीं, इसका एक लॉट 12 शेयर का है। यानी एक लॉट के लिए रिटेल निवेशकों को 13428 रुपए की बोली लगानी होगी।
IPO में शेयरों का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर तक फाइनल होने की उम्मीद है। इसके बाद कंपनी के इक्विटी शेयरों को 28 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट करने का प्रस्ताव है। कंपनी के शेयर BSE और NSE दोनों स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट किए जाने हैं।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।