
Kerosene Price Today: देश में इन दिनों गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार मचा है। अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग ने भारत की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। हालत यह है कि गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी लाइनें लग रही हैं और सिलेंडर की कालाबाजारी की खबरें भी सामने आ रही हैं। इस बीच 'मिट्टी के तेल' (केरोसिन) लोगों को याद आने लगा है। सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है और बहुत से लोग इसका रेट सर्च कर रहे हैं। जानिए आज आपके शहर में केरोसिन का ताजा भाव क्या है...
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में बताया कि गैस सिलेंडर की सप्लाई को मैनेज करने के लिए बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है। अब ग्रामीण इलाकों में एक बार सिलेंडर लेने के बाद आप अगला सिलेंडर 45 दिन बाद ही बुक कर पाएंगे। लोग डर के मारे (Panic Booking) एडवांस में ही सिलेंडर जमा कर रहे हैं, जिससे जरूरतमंदों को गैस नहीं मिल पा रही।
गैस की किल्लत के बीच सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स 'नीले तेल' यानी केरोसिन और पुराने जमाने के विकल्पों की चर्चा कर रहे हैं। लेकिन अब बहुत से राज्य ऐसे हैं, जहां यह तेल मिलता ही नहीं है। पिछले कुछ सालों में सरकार ने 'उज्ज्वला योजना' के तहत घर-घर गैस पहुंचा दी है, जिससे केरोसिन की खपत 77% तक गिर गई है। डिजिटल संसद में फरवरी 2026 तक पब्लिश रिपोर्ट के अनुसार, देश के 21 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अब पूरी तरह 'केरोसिन मुक्त' (Kerosene-Free) हो चुके हैं। यानी वहां अब राशन की दुकानों पर सरकारी सब्सिडी वाला तेल नहीं मिलता है।
सरकारी डेटा के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, नागालैंड, पुदुचेरी, तेलंगाना, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह जैसे राज्य केरोसिन फ्री हो चुके हैं। यहां सब्सिडी वाला तेल मिलना बंद हो चुका है। सिर्फ खास स्थितियों या इमरजेंसी के लिए ही इसका कुछ कोटा राज्यों को दिया जाता है।
चेन्नई (Chennai)- 15 रुपए प्रति लीटर
मुंबई (Mumbai)- 61.20 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता (Kolkata)- 64.20 रुपए प्रति लीटर
दिल्ली (Delhi)- केरोसिन फ्री
नोट: यहां दिए गए केरोसिन के रेट iocl.com पर उपलब्ध 1 मार्च 2026 से लागू रेट के अनुसार हैं। चेन्नई में रेट्स काफी कम हैं, क्योंकि वहां की राज्य सरकार मछली पकड़ने या अन्य विशेष जरूरतों के लिए अलग सब्सिडी देती है।
इसे भी पढ़ें- LPG Crisis में ऐसे बचाएं पैसा! इन 5 सिंपल तरीकों से किचन का बिल करें आधा
इसे भी पढ़ें- LPG ALERT: क्या 10 दिन बाद खत्म हो जाएगा गैस स्टॉक? जंग के बीच बढ़ी टेंशन
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।