क्या 12 अगस्त को महिलाओं के खाते में आएंगे 1500 रुपए? जानें लाड़ली बहना की 39वीं किस्त पर ताजा अपडेट

Published : Aug 10, 2026, 01:00 PM IST
Ladli Bahna Yojana

सार

लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त का इंतजार है? जानिए 1,500 रुपए कब तक खाते में आ सकते हैं, नई किस्त पर अपडेट और क्यों 12 अगस्त को किस्त आने की बात कही जा रही है।

Ladli Bahna Yojana 39th Installment: मध्यप्रदेश की सरकार 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' के जरिए महिलाओं के खातों में हर महीने पैसे भेजती है। इस योजना के तहत अब तक महिलाओं को 38 किस्तें मिल चुकी हैं। अब सभी को 39वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। कहा जा रहा है कि ये किस्त दो दिन बाद यानी 12 अगस्त को महिलाओं के खाते में पैसे आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं आई है। ऐसे में आइए जानते हैं इस बार पैसे कब तक मिलने की उम्मीद है...

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में कितने रुपए मिलते हैं?

इस योजना से जुड़ी पात्र महिलाओं को सरकार हर महीने 1,500 रुपए की मदद देती है। सरकार DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए इस पूरी राशि को सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजती है, जिससे पैसों के लेन-देन में पूरी पारदर्शिता बनी रहती है।

किन महिलाओं को मिलते हैं 1,500 रुपए?

सरकारी योजना की जानकारी के मुताबिक, पात्र महिला मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी होनी चाहिए और योजना की तय शर्तों को पूरा करना जरूरी है। इसके अलावा महिला का बैंक अकाउंट उसके खुद के नाम होना चाहिए और उसमें आधार लिंक के साथ DBT एक्टिव होना चाहिए। योजना में पात्रता और अपात्रता से जुड़ी अलग-अलग शर्तें भी तय हैं।

क्या 12 अगस्त को आएगी लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त?

सरकार के नियमों के मुताबिक, हर महीने की 1 से 15 तारीख के बीच कभी भी लाड़ली बहना योजना के पैसे जारी किए जा सकते हैं। पिछले रिकॉर्ड की बात करें, तो योजना की 38वीं किस्त 12 जुलाई 2026 को आई थी। इससे पहले जून महीने में 37वीं किस्त 14 जून को आई थी। इसी को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी किस्त 12 तारीख को आ सकती है।

लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने वाली महिलाएं क्या करें?

  • अगर आप लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी हैं और अगली किस्त का इंतजार कर रही हैं, तो अभी सबसे जरूरी काम है अपने बैंक अकाउंट और DBT स्टेटस को चेक रखना।
  • 1,500 रुपए की 39वीं किस्त को लेकर 12 अगस्त की तारीख की चर्चा जरूर है, लेकिन पैसा कब ट्रांसफर होगा, इसकी पुष्टि के लिए सरकारी अपडेट को ही अंतिम मानें।
  • किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करके बैंक डिटेल, OTP या आधार की जानकारी शेयर न करें।
  • सरकारी योजना का पैसा पाने के लिए किसी अनजान व्यक्ति को फीस देने की जरूरत नहीं है।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhoot Transmission IPO: पहले ही दिन GMP दे रहा है बंपर कमाई का इशारा! जानें पैसा लगाएं या नहीं
Gold Silver Price: 10 अगस्त को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, चांदी में ₹2,000 की जोरदार तेजी, जानें नया भाव