LPG e-KYC की डेडलाइन निकल गई! अब सिलेंडर मिलेगा या नहीं? जान लें जवाब

Published : Aug 17, 2026, 11:58 AM IST
LPG

सार

LPG e-KYC Deadline Missed: एलपीजी ई-केवाईसी की 16 अगस्त की डेडलाइन खत्म हो गई है, क्या आपका गैस कनेक्शन रद्द होगा? जानिए गैस कंपनियों के नियम और अब क्या करें।

LPG e-KYC Deadline 2026: अगर आपके घर में भी इंडेन (Indane), भारत गैस (Bharat Gas) या एचपी (HP Gas) का सिलेंडर आता है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। गैस सिलेंडर की ई-केवाईसी (e-KYC) कराने की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2026 अब बीत चुकी है। इस डेडलाइन के खत्म होते ही लाखों लोगों के मन में टेंशन है कि अब उनके गैस कनेक्शन का क्या होगा? क्या उनका कनेक्शन हमेशा के लिए बंद हो जाएगा? क्या अब घर में गैस सिलेंडर नहीं आएगा? अगर आपने भी अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया है, तो परेशान न हों। आइए जानते हैं गैस कंपनियों के नए नियम क्या कहते हैं और अब आपको क्या करना होगा...

16 अगस्त की डेडलाइन खत्म, अब क्या होगा?

16 अगस्त की तारीख निकल जाने का मतलब यह नहीं है कि आपका LPG कनेक्शन हमेशा के लिए बंद या कैंसिल हो जाएगा। जिन लोगों ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, उन्हें अपना वैरिफिकेशन पूरा करना होगा। गैस कंपनियों की ओर से भेजे गए अलर्ट के मुताबिक, वैरिफिकेशन पूरा होने तक घरेलू रेट पर LPG सिलेंडर मिलने की पात्रता प्रभावित हो सकती है।

LPG Cylinder मिलना पूरी तरह बंद हो जाएगा क्या?

e-KYC की डेडलाइन मिस होने पर तुरंत यह मान लेना सही नहीं है कि LPG सिलेंडर हमेशा के लिए मिलना बंद हो जाएगा। लेकिन अगर आपका वैरिफिकेशन पेंडिंग है, तो गैस कंपनी की ओर से आपके कनेक्शन पर कुछ सुविधाएं अस्थायी रूप से रोकी जा सकती हैं। इसलिए अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, तो इसे और टालना समझदारी नहीं होगी।

क्या गैस कनेक्शन हमेशा के लिए कैंसिल हो जाएगा?

नहीं। गैस कंपनियों के नियमों के अनुसार, ई-केवाईसी पूरा नहीं होने पर कनेक्शन को अस्थायी तौर पर सस्पेंड किया जा सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि आपका एलपीजी कनेक्शन हमेशा के लिए खत्म हो गया। वैरिफिकेशन पूरा करने के बाद कनेक्शन से जुड़ी सुविधाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं। इसलिए अगर आपने डेडलाइन मिस कर दी है, तो घबराने के बजाय सबसे पहले अपना एलपीजी ई-केवाईसी स्टेटस चेक करें।

घरेलू सिलेंडर की कीमत पर क्यों पड़ सकता है असर?

ई-केवाईसी को लेकर सबसे अहम बात घरेलू LPG की कीमत से जुड़ी है। अगर कोई ग्राहक वैरिफिकेशन पूरा नहीं करता और घरेलू दर पर एलपीजी सिलेंडर पाने की पात्रता प्रभावित होती है, तो उसके लिए गैस की लागत बढ़ सकती है। यही वजह है कि ई-केवाईसी को लेकर ग्राहकों को बार-बार अलर्ट किया गया। जैसे, मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में ₹942, मुंबई में ₹941.50, कोलकाता में ₹968 और चेन्नई में ₹957.50 है। वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में ₹2,738, मुंबई में ₹2,691.50, कोलकाता में ₹2,872.50 और चेन्नई में ₹2,906 बताई गई है। इसलिए घरेलू LPG की पात्रता प्रभावित होने पर ग्राहक की जेब पर बड़ा असर पड़ सकता है।

किन LPG ग्राहकों के लिए है e-KYC?

यह मामला घरेलू एलपीजी कनेक्शन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों से जुड़ा है। इसमें प्रमुख रूप से इंडेन गैस, भारत गैस और एसपी गैस के ग्राहक शामिल हैं। तेल मंत्रालय और गैस कंपनियों की तरफ से ग्राहकों को ई-केवाईसी पूरा करने के लिए अलर्ट भेजे गए थे। जिन ग्राहकों ने पहले ही वैरिफिकेशन पूरा कर लिया है, उन्हें सामान्य तौर पर इसे दोबारा करने की जरूरत नहीं है।

LPG e-KYC कैसे करें?

Indane Gas के ग्राहक IndianOil One ऐप के जरिए e-KYC की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा LPG डिस्ट्रिब्यूटर या डिलीवरी से जुड़े अधिकृत माध्यम से भी वैरिफिकेशन की सुविधा दी गई है। इस प्रक्रिया में ग्राहक की पहचान के वैरिफिकेशन के लिए आधार ऑथेंटिकेशन (Aadhaar Authentication) का इस्तेमाल किया जा सकता है।

e-KYC कराने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

  • किसी अनजान लिंक पर क्लिक करके LPG e-KYC न करें।
  • OTP, आधार की जानकारी या बैंक डिटेल किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें।
  • हमेशा अपनी LPG कंपनी के ऑफिशियल ऐप, ऑफिशियल वेबसाइट, डिस्ट्रिब्यूटर या अधिकृत डिलीवरी पर्सनल के जरिए ही वैरिफिकेशन कराएं।

अगर e-KYC पहले ही करा चुके हैं तो क्या करें?

अगर आपने पहले ही एलपीजी ई-केवाईसी पूरा कर लिया है, तो सिर्फ डेडलाइन निकलने की वजह से दोबारा ई-केवाईसी कराने की जरूरत नहीं है। फिर भी अगर आपके पास लगातार ई-केवाईसी को लेकर मैसेज आ रहे हैं, तो अपनी गैस कंपनी से वैरिफिकेशन स्टेटस जरूर चेक कर लें। इससे पता चल जाएगा कि आपका केवाईसी सक्सेफुल अपडेट हुआ है या अभी पेंडिंग है।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Stocks to Watch Today: रिलायंस से कोचीन शिपयार्ड तक, आज किस शेयर में बनेगा पैसा और कहां है रिस्क? देखें लिस्ट
Petrol Diesel Price India: आज पेट्रोल-डीजल के दाम में क्या हुआ बदलाव? दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत बड़े शहरों के रेट