LPG Price Hike: ₹993 महंगा हुआ गैस सिलेंडर, ₹3,071 पहुंची कीमत, 1 मई की सुबह लगा तगड़ा झटका!

Published : May 01, 2026, 06:44 AM IST

Gas Cylinder Price Today: मई महीने की पहली तारीख और सुबह-सुबह ही महंगाई ने जोर का झटका दिया है। अगर आप बाहर खाना खाने के शौकीन हैं या अपना छोटा-मोटा ढाबा या रेस्टोरेंट चलाते हैं, तो आज, 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल आया है।  

PREV
15

कमर्शियल सिलेंडर ₹993 महंगा

19 किलो वाला नीला वाला सिलेंडर (जो दुकानों और होटलों में इस्तेमाल होता है) अब बहुत ज्यादा महंगा हो गया है। इंडियन ऑयल के मुताबिक, सिर्फ दिल्ली में ही इसकी कीमत में ₹993 की सीधी बढ़ोतरी कर दी गई है।

25

कमर्शियल सिलेंडर का नया भाव क्या है?

दिल्ली में कल तक जो कमर्शियल सिलेंडर ₹2,078 का मिलता था, अब उसके लिए आपको ₹3,071.50 चुकाने होंगे। राजधानी के साथ-साथ मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में भी कीमतों में भारी इजाफा हुआ है।

35

क्या रसोई गैस की भी कीमतें बढ़ी हैं?

आम आदमी के लिए बड़ी राहत की बात है। सरकार ने फिलहाल 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर (लाल वाला) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी आपकी रसोई का बजट फिलहाल सुरक्षित है और घर की दाल-रोटी पहले वाले दाम पर ही बनेगी।

45

कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से आप पर क्या असर होगा?

होटल-रेस्टोरेंट: कमर्शियल गैस महंगी होने से अब पनीर टिक्का से लेकर समोसे तक के दाम बढ़ सकते हैं।

शादी-ब्याह का सीजन: अगर आपके घर में फंक्शन है और आपने हलवाई बुक किया है, तो बजट थोड़ा बढ़ सकता है।

टिफिन सर्विस: जो लोग बाहर रहकर टिफिन मंगाते हैं, उनके मंथली बिल पर भी इसका असर दिख सकता है।

55

गैस सिलेंडर के दाम अचानक क्यों बढ़े?

मिडिल-ईस्ट में चल रहे तनाव, होर्मुज जलमार्ग विवाद और इंटरनेशनल मार्केट में गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह से सरकारी तेल कंपनियों ने इस बार इतनी ज्यादा बढ़ोतरी की है। हर महीने की पहली तारीख को नए रेट्स पहले से ही तय होती आ रही है। अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स चेक करने के लिए आप इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories