घोड़ा, जिसकी कीमत में आ जाएंगे बच्चन के 'जलसा' जैसे 5 बंगले

Published : Feb 06, 2025, 03:08 PM ISTUpdated : Feb 06, 2025, 03:09 PM IST
world most expensive horse

सार

दुनिया की सबसे महंगी चीजों के बारे में तो कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे महंगा घोड़ा कौन है और इसकी कीमत क्या है। जानते हैं इस घोड़े की खासियत। 

World Most Expensive Horse: दुनिया के सबसे महंगे खेलों में से एक घुड़सवारी भी है। कहते हैं रेस का घोड़ा खरीदना सबके बस की बात नहीं। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि इसकी कीमत ही करोड़ों में होती है। वैसे, क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे महंगा घोड़ा कौन है और इसके मालिक का नाम क्या है। दुनिया के सबसे महंगे घोड़े का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उसकी कीमत में अमिताभ बच्चन के आलीशान 'जलसा' की तरह 5 बंगले खरीदे जा सकते हैं।

कौन है दुनिया का सबसे महंगा घोड़ा

दुनिया का सबसे महंगे घोड़े का नाम फुसाइची पेगासस है। इस घोड़े को जापानी अरबपति फुसाओ सेकिगुची ने 2017 में 7.5 करोड़ डॉलर में खरीदा था। आज के हिसाब से देखें तो इसकी कीमत 652 करोड़ रुपए बैठती है। यानी इतनी रकम में तो बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' जैसे 5 लग्जरी बंगले खरीदे जा सकते हैं। बता दें कि मुंबई के जुहू स्थित बिग बी के बंगले की कीमत 120 करोड़ रुपए के आसपास है।

दुनिया का सबसे महंगा घोड़ा किस नस्ल का?

दुनिया का सबसे महंगा घोड़ा फुसाइची पेगासस अमेरिकन थोरब्रेड रेसहॉर्स नस्ल का है, जिसके नाम 2000 केंटकी डर्बी जीतने का रिकॉर्ड है। अमेरिकी नस्ल के ये घोड़ा अपनी तेज रफ्तार और कद-काठी के लिए जाने जाते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि 26 साल की उम्र में फुसाइची पेगासस का मई, 2023 में निधन हो चुका है। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि ये घोड़ा अब भी जिंदा है।

रॉकेट बनने तैयार है TATA का ये Stock, रिजल्ट आते दिखाया ट्रेलर, पिक्चर अभी बाकी

17.5 करोड़ से ज्यादा कमा चुका फुसाइची पेगासस

रिपोर्ट्स की मानें तो दुनिया के सबसे महंगे घोड़े फुसाइची पेगासस ने अपने करियर में 20 लाख डॉलर से ज्यादा की कमाई की। रुपए के हिसाब से देखें तो ये 17.5 करोड़ रुपए है। यानी कई लोग अपनी पूरी जिंदगी काम करें तो भी इतनी बड़ी रकम जोड़ना मुश्किल होता है।

कौन है दुनिया का दूसरा सबसे महंगा हॉर्स

दुनिया के सबसे महंगे घोड़े के बारे में तो जान लिया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फुसाइची पेगासस के बाद वर्ल्ड का दूसरा सबसे महंगा घोड़ा कौन है। आखिर ये हॉर्स अभी किसके पास है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया के दूसरे सबसे महंगे घोड़े की कीमत 4 करोड़ डॉलर यानी 348 करोड़ रुपए है। ये हॉर्स दुबई के शेख मोहम्मद इब्न राशिद अल मकतूम के पास है।

ये भी देखें : 

कुत्ता, जिसकी कीमत में आ जाएंगी 20 मर्सडीज...जानें किसके पास

मल्टीबैगर का उस्ताद! चंद महीनों में लाख रुपए के बनाए 2.56 करोड़

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?